{"_id":"61d0a4c3249ac126230e4787","slug":"banda-players-reach-khatauli-wish-to-talk-to-pm-muzaffarnagar-news-mrt5716879110","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतौली पहुंचे बांदा के खिलाड़ी, पीएम से मन की बात करने की ख्वाहिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतौली पहुंचे बांदा के खिलाड़ी, पीएम से मन की बात करने की ख्वाहिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली पहुंचे बांदा के खिलाड़ी, पीएम से मन की बात करने की ख्वाहिश
खतौली। मेजर ध्यानचंद खेल यूनिवर्सिटी की शिलान्यास समारोह में शामिल होने के लिए बांदा जिले के 82 खिलाड़ी पहुंच गए हैं। देर रात तक अन्य जिलों के खिलाड़ी नहीं पहुंचे। बांदा के खिलाड़ी प्रधानमंत्री को सुनने के लिए उत्साहित है।
शनिवार सुबह करीब 11 बजे बांदा से दो बसों में सवार होकर खिलाड़ी मैपल्स एकेडमी पहुंचे। यहां तहसीलदार आरती यादव की देखरेख में खिलाड़ियों के रहने और ठहरने का इंतजाम किया गया है। तहसीलदार ने बताया कि देर रात तक अन्य किसी जिले के खिलाड़ी नहीं पहुंचे हैं। प्रशासन की ओर से पूरी व्यवस्था की गई है। रात के समय खिलाड़ियों के पहुंचने की संभावना है। किसी भी तरह की कोई परेशानी खिलाड़ियों को नहीं होने दी जाएगी। पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
बांदा से आए हॉकी खिलाड़ी रणधीर सिंह का कहना है कि वह प्रधानमंत्री को सुनने के लिए बेहद उत्साहित है। खेल यूनिवर्सिटी खिलाड़ियों के लिए बड़ा तोहफा है।