{"_id":"5fca7f818ebc3ecfe22a38a7","slug":"balyan-wrote-a-letter-to-cm-yogi-muzaffarnagar-news-mrt5140926140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालियान ने सीएम योगी को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालियान ने सीएम योगी को लिखा पत्र
विज्ञापन
बालियान ने सीएम योगी को लिखा पत्र
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर दिल्ली से मेरठ तक चलने वाली आरआरटीएस के मुजफ्फरनगर तक के विस्तार के लिए डीपीआर बनाने का पैसा जारी करने की मांग की है।
बालियान ने बताया कि आवास एवं शहरी मंत्रालय की ओर से मुख्यमंत्री को पत्र जारी हो चुका है। यह पत्र एक अक्तूबर को भेजा गया था। इस पत्र में कहा गया था कि आरआरटीएस कॉरिडोर का विस्तार मुजफ्फरनगर तक करने पर विचार चल रहा है। इसके लिए आर्थिक और तकनीकी पहलू का अध्ययन करना आवश्यक है। एनसीआरटीसी उत्तर प्रदेश सरकार की लागत पर यह कार्य करा सकती है। इस पर लगभग तीन करोड़ 82 लाख का खर्च आएगा जो प्रदेश सरकार को देना है। बालियान का कहना है कि पत्र गए दो माह से अधिक हो चुके हैं। प्रदेश सरकार ने अभी तक पैसा जारी नहीं किया है। इसे लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया है। प्रदेश सरकार के पैसा जारी करने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।