फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Balyan and Bhupendra engaged in persuading people angry with MLAs

विधायकों से नाराज लोगों को मनाने में जुटे बालियान और भूपेंद्र

Sat, 22 Jan 2022 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Balyan and Bhupendra engaged in persuading people angry with MLAs
विधायकों से नाराज लोगों को मनाने में जुटे बालियान और भूपेंद्र
विज्ञापन

- हाईकमान के आदेश पर पंचायती राज मंत्री ने जिले में ही डेरा डाला
- प्रत्येक विधानसभा के नाराज पार्टी नेताओं से कर रहे वार्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले के भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद से लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए भाजपा हाईकमान ने मनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं को शांत करने और मनाने की जिम्मेदारी प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान को सौंपी है।

भाजपा ने जिले में प्रत्याशियों की सूची जब से जारी की है, कहीं न कहीं विरोध प्रदर्शन हो रहे है। विरोध के चलते ही चरथावल से नरेंद्र कश्यप के टिकट को बदलकर सपना विजय कश्यप को प्रत्याशी बनाना पड़ा। खतौली विधायक विक्रम सैनी, पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊटवाल, शहर विधायक कपिलदेव के खिलाफ भी कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुआ। भाजपा के नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए हाईकमान ने गंभीरता दिखाई है। प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान विरोध शांत करने में लगे है। नाराज कार्यकर्ताओं की बैठक कर विधायकों से उनकी सीधी बातकर नाराजगी दूर करने का प्रयास कर रहे है। इसी कड़ी में मीरापुर, पुरकाजी के नाराज कार्यकर्ताओं की बैठक हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed