फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Balian's wife wrote...Deception is the gift of Kaliyuga.

Muzaffarnagar News: बालियान की पत्नी ने लिखा...धोखा कलयुग का प्रसाद

Sat, 22 Jun 2024 03:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Balian's wife wrote...Deception is the gift of Kaliyuga.
मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान की पत्नी डॉ. सुनीता बालियान के नाम से बनाए गए फेसबुक पेज की पोस्ट खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। पोस्ट में लिखा है कि धोखा कलयुग का प्रसाद है। उनकी इस पोस्ट को लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान के साथ हुए भितरघात से जोड़कर देखा जा रहा है। पेज पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी की गई हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को फेसबुक आईडी पर पोस्ट में लिखा है कि धोखा कलयुग का प्रसाद है। बारी-बारी सबको मिलेगा। आज मेरी बारी है, कल तेरी होगी। लोकसभा चुनाव में हार के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर डॉ. सुनीता बालियान के पेज से प्रतिक्रिया दी गई है। पोस्ट के बाद समर्थकों और अन्य लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी आई हैं। पोस्ट में भले ही लोकसभा चुनाव का जिक्र नहीं है, लेकिन चुनाव में भाजपा की हार से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

बालियान और सोम की बयानबाजी थमी
लोकसभा चुनाव में हार के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान और पूर्व विधायक संगीत सोम के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी शुरू हो गया था। पहले बालियान ने मुजफ्फरनगर में पत्रकारों से बातचीत की, जिसके अगले ही दिन संगीत सोम ने मेरठ में मीडिया के सामने आकर आरोप लगाए थे। सोम को इस मामले में अधिवक्ता की ओर से नोटिस भी जारी किया गया था। बताया जा रहा है कि भाजपा संगठन ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद से अब दोनों ही जनप्रतिनिधियों के बीच कोई बयानबाजी थम गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हार की समीक्षा में हुआ भितरघात का जिक्र
जिन लोकसभा में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा, वहां समीक्षा शुरू करा दी गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने समीक्षा की थी। भाजपा नेताओं ने भितरघात और संगठन में बिखराव का जिक्र किया था। यही नहीं भाजपा नेताओं ने कहा था कि हिंदुओं के जातियों में बंट जाने के कारण ही भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed