{"_id":"60369d9a8ebc3ee94f44e06d","slug":"balian-told-nadda-the-situation-in-west-up-muzaffarnagar-news-mrt5270441127","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालियान ने नड्डा को बताए पश्चिम के हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालियान ने नड्डा को बताए पश्चिम के हालात
विज्ञापन
दिल्ली में जेपी नड्डा से मुलाकात करते केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बालियान ने नड्डा को बताए वेस्ट यूपी के हालात
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच वेस्ट यूपी के हालात को लेकर दिल्ली में आधा घंटे तक चर्चा हुई। बालियान ने पार्टी अध्यक्ष के सामने वर्तमान की सारी परिस्थितियां उनके सामने विस्तार से रखी। किसान आंदोलन, गन्ना मूल्य से लेकर किसान के हर पहलू पर लंबी बात हुई। जानकारी मिली है कि बालियान ने अपनी ओर से पार्टी को कुछ सुझाव भी दिए हैं।
शामली के भैंसवाल और मुजफ्फरनगर के सोरम की घटना के बाद उपजे राजनीतिक हालात को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने बुधवार को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से बातचीत की। आधा घंटे तक चली वार्ता में नड्डा ने डॉक्टर बालियान से प्रत्येक पहलु पर चर्चा की। किसान आंदोलन के असर, वर्तमान हालात और समस्या के निराकरण पर गहनता से मंथन हुआ। सूत्रों से जानकारी मिली है कि डॉक्टर संजीव बालियान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने अपनी ओर से कुछ सुझाव भी रखे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि किसान आंदोलन की आड़ में विपक्षी राजनीतिक दल किसानों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। खाप चौधरियों से उनकी क्या बात है और उन्होंने अपनी बात किस तरह से रखी यह भी नड्डा को बताया। किसानों के अंदर क्या है और भाजपा को लेकर किस तरह माहौल बनाया जा रहा है, इस पर विस्तार से बताया। जानकारी मिली है कि बालियान ने गन्ना मूल्य को लेकर जेपी नड्डा से बात की और कहा कि इसका जाट के अलावा दूसरी किसान जातियों में भी असर है। जो जातियां पूरी तरह भाजपा के साथ जुड़ी रही है, उनमें भी थोड़ी नाराजगी है। नड्डा ने बालियान को आश्वासन दिया है कि केंद्र और प्रदेश सरकार हर पहलू पर नजर रखे हुए है। जल्द ही कुछ ठोस निर्णय होंगे।
ृ