फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bakrid prayers will be performed at home

बकरीद पर प्रशासन की गाइड लाइन का पालन करें

Fri, 16 Jul 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bakrid prayers will be performed at home
घरों में ही बकरीद की नमाज अदा की जाएगी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि बकरीद का त्योहार कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत शासन व प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए सुव्यवस्थित ढंग से मनाया जाए। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व भी त्योहारों पर लॉकडाउन का पालन करने में सभी जनपदवासियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ है और आगे भी ऐसे ही सहयोग मिलता रहेगा।
जिला पंचायत के चौधरी चरण सिंह सभागार में बकरीद को लेकर मुस्लिम धर्म गुरुओं एवं समाज के जिम्मेदार लोगों और अधिकारियों की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि 21 जुलाई को बकरीद पर पर्याप्त साफ सफाई, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करायी जाएगी। एसएसपी अभिषेक यादव ने बैठक में उपस्थित संभ्रांत नागरिकों से कहा कि खुले स्थानों पर जानवरों की कुर्बानी न की जाए। ईद की नमाज घर पर रहकर की जाए। सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णतया पालन हो। पशु अवशेष के निस्तारण के संबंध में अवगत कराया जायेगा। डीएम ने निर्देश दिए कि समस्त एसडीएम, समस्त क्षेत्राधिकारी भ्रमणशील रहे और निचले स्तर पर मौजिज लोगों के साथ बैठक करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित व्यक्तियों द्वारा विभिन्न बातों से प्रशासन को अवगत कराया गया। डीएम ने कहा कि उनकी समस्याओं को निस्तारण कराया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, एडीएम वित्त आलोक कुमार, समस्त उप जिलाधिकारी, एसपी सिटी, क्षेत्राधिकारी सहित मुस्लिम धर्मगुरु एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed