फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bakiu held officials hostage

भाकियू का धरना, अधिकारियों को बंधक बनाकर बैठाया

Thu, 17 Oct 2019 06:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
Bakiu held officials hostage
3-रतनपुरी में धरने पर अधिकारियों से वार्ता करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : KHATAULI
भाकियू ने अधिकारियों को बंधक बनाया
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। टेलीफोन एक्सचेंज पर जियो की मोबाइल सेवा बाधित होने की समस्या को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ मिलकर अधिकारियों को धूप में बैठाकर बंधक बनाया। एक हफ्ते में सेवाएं सुचारु होने का आश्वासन देने पर ही अधिकारियों को मुक्त किया गया।

रतनपुरी में बीएसएनल का टेलीफोन एक्सचेंज स्थित है। इसी एक्सचेंज पर जियो कंपनी का भी टॉवर लगा है। विद्युत सप्लाई जाते ही उक्त एक्सचेंज पूर्णतया ठप हो जाता है। नतीजतन बीएसएनएल एवं जियो की मोबाइल सेवाएं पूर्णत: बाधित हो जाती हैं। इस संबंध में कई बार टेलीफोन एक्सचेंज पर कार्यरत बीएसएनएल कर्मी चंद्रपाल सिंह को शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस पर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने भाकियू नेता संदीप सोम के नेतृत्व में सुबह करीब नौ बजे टेलीफोन एक्सचेंज पर ताला जड़ते हुए धरना आरंभ कर दिया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने जियो के टेक्नीशियन मोहम्मद नूर एवं बीएसएनएल कर्मचारी चंद्रपाल सिंह को घंटों धूप में बैठाए रखा। कंपनी के टेक्नीशियन मोहम्मद नूर ने जियो कंपनी के उच्च अधिकारियों से वार्ता की। जिसके बाद जियो के महाप्रबंधक आनंद गुप्ता, टेक्नीशियन जेई अतुल शुक्ला, जेई अजेंद्र मलिक, टेक्नीशियन मारुफ अली मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने उक्त सभी अधिकारियों को अपने बीच धूप में ही बैठाकर बंधक बना लिया। ग्रामीणों का आरोप था कि एक्सचेंज पर तैनात कर्मचारी जेनरेटर के लिए मिलने वाले डीजल को बेच देते हैं। विद्युत सप्लाई जाने पर भी जेनरेटर नहीं चलाया जाता है। इस पर काफी देर तक हंगामा चलने के बाद मौके पर पहुंचे जियो के उच्चाधिकारियों ने ग्रामीणों से जियो की मोबाइल सेवा को सुचारु करने के लिए एक हफ्ते का समय मांगा। इसके बाद जियो के अधिकारियों ने एक हफ्ते के लिए टेलीफोन एक्सचेंज पर एक अतिरिक्त जेनरेटर उपलब्ध कराया। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक हफ्ते में सेवाओं के बाधित होने पर जियो के टावर को बीएसएनएल के टावर से हटाकर अन्यत्र स्थापित कर दिया जाएगा। इसके बाद ही कार्यकर्ताओं ने बंधक बनाए गए अधिकारियों को मुक्त किया। धरना देने वालों में भाकियू नेता संदीप सोम, जयवीर सोम, राहुल सोम, मोनू, मोहन सिंह, अर्जुन ठाकुर, विकास कुमार, जितेंद्र सिंह, धर्मेन्द्र राणा, दीपक कुमार, विक्की, तेजबीर, अरुण कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed