{"_id":"61672b66cdb2e3019a48d9ad","slug":"bajrang-bali-came-in-huge-form-burnt-lanka-of-gold-muzaffarnagar-news-mrt560560758","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशाल रूप में आए बजरंगी, फूंक दी सोने की लंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशाल रूप में आए बजरंगी, फूंक दी सोने की लंका
विज्ञापन
न्यू वेल्किन पब्लिक स्कूल में बेहतर प्रस्तुति के साथ रावण के पुतले को दहन करते।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशाल रूप में आए बजरंगी, फूंक दी सोने की लंका
मुजफ्फरनगर। श्री आदर्श रामलीला सेवा समिति की ओर से पटेलनगर में चल रही रामलीला में सीता की खोज और लंका दहन की लीला का कलाकारों ने सुंदर मंचन किया। रामलीला का विशेष आकर्षण हनुमान द्वारा वायु मार्ग से जाकर लंका दहन का रहा।
रामलीला में माता जानकी की कोई सुध न मिलने पर सुग्रीव की सेना जामवंत व हनुमान के साथ समुद्र के किनारे विश्राम कर रही है। सभी वानर अपनी अपनी योग्यता का परिचय देते हुए कहते हुए हैं कि वे 100 योजन लंबे समुद्र को पार नहीं कर सकते। तब जामवंत हनुमान को उनके बल की याद दिलाते हैं। इस पर हनुमान श्रीराम का जयकारा बोल समुद्र पार कर लंका पहुंच जाते हैं। वे अशोक वाटिका में पहुंचते हैं। हनुमान जी एक पेड़ पर चढ़कर राम नाम का घोष कर भगवान राम द्वारा दी गई मुद्रिका माता सीता के समक्ष गिराते हैं। सीता मुद्रिका देखकर उनसे परिचय लेती है, तब हनुमान उन्हें बताते हैं कि कैसे राम की सुग्रीव से मित्रता हुई। उन्होंने खोज के लिए लंका भेजा है। मेघनाद ने हनुमान को ब्रह्मास्त्र में फंसा कर रावण के समक्ष ले गए।
रावण ने कहा कि हनुमान का अंग भंग करने के लिए उसकी पूंछ में आग लगा दी जाए। पूंछ में आग लगाते ही हनुमान अपने विशाल रूप में लंका नगरी के महलों में आग लगाने लगे। हनुमान का वायु मार्ग से लंका दहन करने के दृश्य ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। अतिथियों ने भगवान श्रीराम का पूजन किया। मौके पर अनिल ऐरन, सुरेंद्र मंगल, प्रमोद गुप्ता, विकल्प जैन, दीपक गोयल, अनिल जैन, अनिल गोयल, अमित भारद्वाज, नितीश भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, पुरकाजी कस्बे की सत्य विहार कालोनी में समाज सुधार समिति के तत्वाधान में चल रही रामलीला में वृंदावन से आए राम कृष्ण लीला मंडल के कलाकारों द्वारा बाली मरण, सीता की खोज व अशोक वाटिका और लंका दहन की लीला का मंचन बेहद सुंदर ढंग से दिखाया गया। रामलीला मंचन के मुख्य यजमान अभिषेक बंसल सपरिवार रहे।
अंगद-रावण संवाद लीला का मंचन किया
जानसठ/सिखेड़ा। श्री प्राचीन रामलीला समिति मोहल्ला मिश्रान कस्बा जानसठ में अंगद और रावण संवाद का मंचन किया गया। लोगों ने रामलीला मंचन का आनंद लिया। श्रीराम लीला के अध्यक्ष निशांत कंबोज, अशोक कुमार, राजीव कुमार, सोनी गुर्जर, सभासद अमरजीत सैनी, सभासद अश्वनी चौधरी मौजूद रहे। उधर, सिखेड़ा के गांव बहादरपुर में चल रही रामलीला में बुधवार को लंका दहन प्रसंग का मंचन किया गया। इस मौके पर डॉक्टर दानवीर सिंह, धर्मेंद्र उर्फ पप्पू, नीटू, सुशील, बिल्लू, मुंशी मिंदर चौधरी, सुभाष चौधरी मौजूद रहे। संवाद

मुजफ्फरनगर के पटेलनगर में रामलीला में मंचन करते कलाकार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर के पटेलनगर में रामलीला में लंकादहन का मंचन करते कलाकार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर के पटेलनगर में रामलीला में युद्व का मंचन करते कलाकार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर के सनातन धर्म सभा में रामलीला का मंचन करते कलाकार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

जानसठ में श्रीराम लीला में मंचन के दौरान उमड़ी भीड़- फोटो : KHATAULI