{"_id":"620aa6c30bd05260352d60ad","slug":"bajaj-sugar-mill-made-full-payment-of-last-year-muzaffarnagar-news-mrt576998461","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजाज चीनी मिल ने किया पिछले साल का पूरा भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजाज चीनी मिल ने किया पिछले साल का पूरा भुगतान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। गन्ना भुगतान में जिले की सबसे फिसड्डी चीनी मिल भैसाना ने किसानों का पिछले वर्ष का समस्त भुगतान कर दिया है। सरकार ने बजाज की तापीय परियोजना का 93 करोड़ गन्ना किसानों के खातों में डाला है। जिले की चीनी मिले इस सत्र का 81 प्रतिशत भुगतान कर चुकी है।
भैसाना चीनी मिल को छोड़ जिले की समस्त चीनी मिले दिसंबर से पहले ही किसानों का समस्त भुगतान कर चुकी थी। भैसाना चीनी मिल का गत वर्ष का 93 करोड़ किसानों का बकाया चल रहा था। सरकार ने हाल ही में एक आदेश जारी किया था कि जो चीनी मिल भुगतान में देरी करेगी उनके दूसरे संस्थानों से पैसे की वसूली कर किसानों का भुगतान किया जाएगा। इसी कड़ी में बजाज की विद्युत तापीय परियोजना का सरकार ने 93 करोड़ रोककर किसानों का भुगतान कर दिया है। अब जिले की सभी चीनी मिलों का गत वर्ष का भुगतान हो चुका है। इस सत्र का भी चीनी मिले 81 प्रतिशत भुगतान अब तक कर चुकी है। जिले के किसान चीनी मिलों में इस सत्र में अब तक 1768 करोड़ का गन्ना डाल चुके हैं। इसमें 14 दिन से पहले का 1518 करोड़ हैं। चीनी मिले अब तक 1230 करोड़ का भुगतान कर चुकी है। केवल भैसाना चीनी मिल ऐसी है, जिसने इस सत्र का अभी तक भुगतान शुरू नहीं किया है। चीनी मिले किसानों का 81 प्रतिशत भुगतान कर चुकी हैं।
चीनी मिल अब तक गिरा गन्ना भुगतान
खतौली: 389 करोड़ 352 करोड़
तितावी: 278 करोड़ 208 करोड़
भैसाना: 266 करोड़ 00 करोड़
मंसूरपुर: 255 करोड़ 230 करोड़
टिकौला: 302 करोड़ 282 करोड़
खाईखेडी: 121 करोड़ 87 करोड़
रोहाना: 64 करोड़ 45 करोड़
मोरना: 89 करोड़ 23 करोड़
इस सत्र का भुगतान बेहतर
जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी का कहना है कि इस सत्र में जिले की अधिकतम चीनी मिले निर्धारित 14 दिन से पहले ही भुगतान कर रही है। भैसाना के भुगतान शुरू नहीं करने से 81 प्रतिशत भुगतान किया।