फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bad things happened on the issue of respect, the workers staged a sit-in

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - सम्मान के मुद्दे पर बिगड़ी बात, कर्मचारियाें ने दिया धरना

Tue, 05 Sep 2023 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 05 Sep 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Bad things happened on the issue of respect, the workers staged a sit-in
सभासद द्वारा बोर्ड बैठक में की गई टिप्पणी के विरोघ में बैठक करते कर्मचारी।संवाद
- बोले सभासद अब्दुल सत्तार, पालिकाकर्मी पांच साल तक सभासदों का नौकर है
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सभासद की टिप्पणी के बाद पालिका कर्मियों ने अभद्रता और अपमान करने का आरोप लगाते हुए पालिका कार्यालयों में तालाबंदी कर हड़ताल कर दी और सभागार में धरने पर बैठ गए। बाद में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर मामला निपटाया गया।
बोर्ड बैठक के दौरान जब समस्याओं पर चर्चा चल रही थी तो खालापार के वार्ड 51 से सभासद अब्दुल सत्तार ने सदन में सभासदों के मान- सम्मान का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि सभासदों का पालिका में कोई अस्तित्व ही नहीं माना जाता है। पालिका कर्मी निर्वाचित सभासदों का सम्मान नहीं करते हैं। कुर्सी और पानी तक को नहीं पूछा जाता है। सभासदों ने आरोप लगाया कि उनके वार्डो में कार्य शुरू हो जाते हैं, उन्हें सूचना तक नहीं दी जाती। सभासद अब्दुल सत्तार ने यहां तक कहा दिया कि पालिकाकर्मी पांच साल तक सभासदों का नौकर है। जो सम्मान नहीं करेगा हम उसको लात घूंसों से पीटेंगे और ऐसा होगा तो यही कर्मचारी फिर सभासद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली जाएंगे।
विज्ञापन

सभासद की इस टिप्पणी पर सदन में ही कार्यालय अधीक्षक और स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह ने कड़ा एतराज जताया और विरोध किया। बैठक के बाद संगठन के आह्नान पर पालिका कर्मियों ने सभासद पर अभद्रता और अपमान करने का आरोप लगाते हुए पालिका कार्यालयों में तालाबंदी कर हड़ताल कर दी और सभागार में धरने पर बैठ गए। चेयरपर्सन को पत्र भी सौंपा। इसी दौरान कर्मचारियों की बात लेकर कार्यालय अधीक्षक ओमवीर सिंह, कर्मचारी संगठन के महामंत्री सुनील वर्मा व अन्य कर्मचारी चेयरपर्सन के आवास पर पहुंचे। सभासदों को भी वहां पर बुलाया गया और दोनों पक्षों के गिले शिकवे दूर कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, खालिद, अन्नू कुरैशी, शहजाद, आदिल, अब्दुल सत्तार, नौशाद खान, शौकत अंसारी, हनी पाल, देवेश कौशिक सभासद पति गुलरेज, राहुल पंवार मौजूद रहे। कर्मचारी संगठन के ओमवीर सिंह, ब्रजमोहन, सुनील वर्मा, गगन महेन्द्रा, तनवीर आलम, गोपीचंद वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed