{"_id":"59eceae24f1c1bce538b8a8b","slug":"backward-class-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिपिछड़ों के भरोसे पर खरी उतरेगी भाजपा सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिपिछड़ों के भरोसे पर खरी उतरेगी भाजपा सरकार
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 23 Oct 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों और अति पिछड़ों के भरोसे पर खरी उतरेगी। सबका साथ-सबका विकास की भावना के साथ समाज की उपेक्षित, वंचित और अतिपिछड़ी जातियों को आगे बढ़ाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की सामाजिक उन्नति के लिए हर वर्ग को उसकी क्षमता और योग्यता के अनुरूप काम देने की योजनाएं लागू की हैं। सिंह ने राशन वितरण प्रणाली को भ्रष्टाचारमुक्त बनाने तथा सूदखोरों से गरीबों को बचाने का भरोसा दिलाया।
रविवार को टाउन हाल मैदान में विश्वकर्मा अति पिछड़ा वर्ग महासम्मेलन में मुख्य अतिथि केंद्रीय मानव संसाधन, नदी विकास राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने शपथ के वक्त ही अपनी सरकार को वंचितों, शोषितों और उपेक्षित समाज के उत्थान के लिए समर्पित किया था। अशिक्षा, गरीबी और बेरोजगारी की समस्या से देश को मुक्त कराना ही मकसद है। प्रत्येक परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छत देने का काम पूरे देश में युद्धस्तर पर चल रहा है। राष्ट्र की उन्नति के लिए देश के विकास में सहयोगी अतिपिछड़ी जातियों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि आर्थिक, व्यावसायिक उन्नति के साथ गरीब जातियां शिक्षा के महत्व को समझें। भावी पीढ़ी को शिक्षित बनाकर समाज को सशक्त बनाया जा सकता है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें अतिपिछड़ी जातियों के भरोसे पर खरी उतरेंगी। सत्ता परिवर्तन के पीछे अतिपिछड़े वर्ग की अहम भूमिका रही है। राष्ट्र के विकास में विश्वकर्मा समाज के कौशल और तकनीकी ज्ञान का अहम योगदान है।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस की सरकारों ने गरीबों को उनका हक नहीं दिलाया। केंद्र सरकार से आवंटित गरीबों के लिए आ रहा राशन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष राशन कार्ड धारकों के खाते में सीधे छूट का धन भेजने का प्रस्ताव रखा गया है। मजदूर और छोटे किसान सूदखोरों के आतंक से त्रस्त हैं। गरीबों को सूदखोरों से मुक्ति दिलाने के लिए देश में साढ़े तीस करोड़ बैंक खाते खुलवाए गए, जिनके खाते में एक भी पैसा नहीं है, वह बैंक से पांच हजार रुपये ले सकते हैं, जिस पर मात्र एक प्रतिशत ब्याज है।
अध्यक्षता करते हुए आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि विश्वकर्मा समाज मेहनतकश, ईमानदार और संस्कारित है। देश की छोटी जातियों को भी राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। आर्य ने युवाओं से राष्ट्रीय एकता के लिए वैदिक संस्कृति से जुड़ने का आह्वान किया। खतौली विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में बीजेपी सरकार अतिपिछड़ों के दम पर बनी है। पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने कहा कि पीएम मोदी में गरीब जनता ने अपना विश्वास जताया है।
संयोजक एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगदीश पांचाल ने कहा कि विश्वकर्मा समाज को उनकी संख्या के हिसाब से हक नहीं मिला है। बीजेपी में आस्था रखने वाले इस समाज को भी सम्मान मिलना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सहरावत, अशोक कंसल, डॉ महावीर सिंह आदि ने विचार रखे। संचालन एसपी सिंह विश्वकर्मा ने किया। भजनोपदेशक सुखपाल आर्य ने भजन सुनाए।
मांगेराम पांचाल, नरेश पांचाल, मुकेश पांचाल, शांता प्रकाश आर्य, नाथीराम धीमान, बिजेंद्र धीमान, अमर सिंह, चंद्रपाल धीमान, सोमदत्त जांगिड, ओमप्रकाश धीमान, प्रवीण धीमान, सीताराम धीमान, मुकेश धीमान, रोशनी विश्वकर्मा, मोहन प्रजापति, प्रमोद पाल, सुंदर सेन, नकुल उपाध्याय, ओमप्रकाश उपाध्याय, अतुल सैनी, मनोज पांचाल, पवन पांचाल आदि मौजूद रहे।