फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   B.Com student left home by sending message to mother and sister

मां-बहन को मैसेज भेज घर छोड़कर गया बीकॉम का छात्र

Thu, 11 Nov 2021 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
B.Com student left home by sending message to mother and sister
मुजफ्फरनगर में शामली रोंड निवासी लापता छात्र अभिषेक के परिजन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मां-बहन को मैसेज भेज घर छोड़कर गया बीकॉम का छात्र
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शामली बस स्टैंड रोड निवासी बीकॉम का छात्र बुधवार सुबह करीब नौ बजे घर छोड़कर चला गया। कुछ देर बाद छात्र ने अपनी मां और बहन के मोबाइल पर मैसेज भेजा। जिसमें लिखा कि मैं नहीं जाता तो वो मुझे जान से मार देता। प्लीज कोई भी मुझे ढूंढना मत, मुझे माफ कर दो। मैसेज मिलते ही परिजनों ने छात्र की तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। उसका मोबाइल भी तभी से स्विच ऑफ है। रोते-बिलखते परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के शामली रोड पर पीएनबी वाली गली निवासी कुलदीप कुमार ने तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा अभिषेक राजपूत (20) एसडी डिग्री कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र है। वह घर पर छोटे बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाता है। बुधवार सुबह बिना किसी को बताए अभिषेक अपने कुछ कपड़े एक बैग में रखकर घर से निकल गया। कुछ देर बाद उसने अपनी मां व बहन के मोबाइल पर मैसेज भेजा कि, सॉरी मां-सॉरी बहन। प्लीज, मैं जा रहा हूं घर से और सबसे दूर। प्लीज, माफ कर दो। गलती हो गई मुझसे, मैं नहीं जाता तो वो मेरे को जान से मार देता। प्लीज कोई भी ढूंढना मत। मेरे को माफ कर दो... प्लीज कोई भी दुखी मत होना... सॉरी ऑल ऑफ यू... ध्यान रखना अपना।
विज्ञापन

यह मैसेज मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने तत्काल उसके मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन मोबाइल तभी से स्विच ऑफ आ रहा है। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन छात्र का सुराग नहीं लगा। रोते-बिलखते परिजन शहर कोतवाली पहुंचे और मामले की जानकारी देकर अनहोनी की आशंका जताते हुए बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। परिजनों ने बेटे की किसी से रंजिश या विवाद होने से भी इंकार किया है। पुलिस मामले की जांच कर छात्र की बरामदगी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed