फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ayushman scheme has become a lifeline for the needy: Dr. Nirwal

जरूरतमंदों के लिए आयुष्मान योजना बनी संजीवनी : डा. निर्वाल

Sat, 23 Apr 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Ayushman scheme has become a lifeline for the needy: Dr. Nirwal
चरथावल सीएचसी पर लगे मेले में कोविड् एवं अन्य जांच करती टीम - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, चरथावल। जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री आरोग्य योजना जरूरतमंदों के लिए संजीवनी बन गई है। ग्रामीण अंचलों में गरीबों को इलाज और मंहगी जांच फ्री में हो रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित स्वास्थ्य मेले में 810 मरीजों का चेकअप किया गया। चिकित्सकों की परामर्श पर 120 मरीजों का मलेरिया की जांच के नमूने लिए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सीएचसी पर स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिपंअ डा. वीरपाल निर्वाल ने किया। उन्होंने कहा भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने जटिल बीमारियों के इलाज में गरीबों के लिए नए आयाम स्थापित किए है। आयुष्मान कार्ड धारक सरकारी और मल्टीसिटी हॉस्पिटल में मुफ्त इलाज करा सकता है। केंद्र प्रभारी डा. महक सिंह, होम्योपैथिक डा. अनुज निर्वाल, डा. आमिर, डा. हिमांशु त्यागी एवं डा. सुधा गुप्ता ने मरीजों की जांच की। उनके परामर्श पर स्टालों में फ्री जांच की गई। गर्भवती महिलाओं की जांच एवं परिवार नियोजन की जानकारी दी। एलटी अक्षय भार्गव एवं राम तीर्थ द्वारा ब्लड़ शुगर, एचआइवी और हीमोग्लोबीन की जांच की। काउंसलर मीनाक्षी और सुपरवाइजर अवध द्वारा कोरोना जांच और टीकाकरण किया। आयुष स्टाल पर मरीजों को संबंधित दवाएं मिली। बीईओ कमलेश बाबू के नेतृत्व में शिक्षकों द्वारा मॉडल सजाकर जागरूक किया। पोस्टरों पर करें योग, रहें निरोग.. एवं स्वदेशी अपनाने के लिए स्लोगन बनाएं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन एलटी प्रमोद शर्मा ने किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, एसीएमओ डा. राजीव निगम, बीईओ कमलेश बाबू, ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग, पशु चिकित्साधिकारी डा. अमरदीप सिंह, फार्मासिस्ट मनोज त्यागी, अजय कुमार, एसटीएस अमित त्यागी, दुर्गेश कुमार, स्टाफ नर्स अरविंद कुमार, आनंद कुमार, ललित पाल, अनिल कुमार, एडीओ पंचायत ओमकार सिंह आदि का सहयोग रहा।

चरथावल स्वास्थ्य मेले में मौजूद महिला स्वास्थ्य कर्मी

चरथावल स्वास्थ्य मेले में मौजूद महिला स्वास्थ्य कर्मी- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed