फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ayush in solo dance, Digvijay topped in singing

एकल नृत्य में आयुषि, गायन में दिग्विजय अव्वल

Fri, 06 Mar 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Ayush in solo dance, Digvijay topped in singing
जानसठ में नेहरु युवा केंद्र द्वारा जिला ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित एक दिवसीय क? - फोटो : KHATAULI
जानसठ। नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिला ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान में लोक कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर से आई यूथ क्लबों की टीमों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। एकल नृत्य में आयुषि, गायन में दिग्विजय ने बाजी मारी। नुक्कड़ नाटक में जानसठ ब्लाक की टीम प्रथम रही।
विज्ञापन

जिला ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रूबी सिंह व जिला युवा समन्वयक प्रतिभा शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रिया सैनी बघरा ने सरस्वती वंदना व स्वागत गान प्रस्तुत किया। इसके बाद जिले के विभिन्न विकास खंड से आई यूथ क्लबों की टीमों ने प्रस्तुति दी। बेहतर प्रस्तुति के लिए एकल नृत्य में आयुषि, खुशी, भोला, रश्मि, सपना कटारिया, एक गायन में पारुल मौर्या, सुमन, दीपक चौहान, विपिन कुमार, शीबा, रोहित, रविराज, दिग्विजय व सामूहिक गायन में रश्मि, सपना, शिबा, नेहा, खुशी, दीपा, नवाजिश, शिवा गोस्वामी का चयन किया गया। जबकि नुक्कड़ नाटक में जानसठ ब्लाक की टीम प्रथम व कूकड़ा ब्लाक की टीम द्वितीय स्थान पर रही। निर्णायक मंडल में राज्य प्रशिक्षक प्रमोद चौधरी, राज्य प्रशिक्षक प्रभा शर्मा व भारत ज्ञान विज्ञान समिति के सचिव आरके वर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के आयोजन में नाहर सिंह, सत्येंद्र कुमार, सुभाष चंद उपाध्याय, विजय कुमार, आजाद अब्बासी, ममता गौतम, मीना, मोनिका, कन्हैया, मोहम्मद उसामा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed