फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ayazuddin Siddiqui arrested in case of fake order of DM in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar: डीएम के फर्जी आदेश के मामले में अयाजुद्दीन सिद्दीकी गिरफ्तार, पढ़िए आखिर क्या है पूरा मामला?

Mon, 20 May 2024 06:24 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 20 May 2024 06:24 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में डीएम के फर्जी आदेश के मामले में अयाजुद्दीन सिद्दीकी को गिरफ्तार किया गया है। पढ़िए आखिर पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन
Ayazuddin Siddiqui arrested in case of fake order of DM in Muzaffarnagar
डीएम के फर्जी आदेश के मामले में अयाजुद्दीन सिद्दीकी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में डीएम न्यायालय के फर्जी आदेश की प्रति चकबंदी न्यायालय में जमा करने के मामले में पुलिस ने अयाजुद्दीन सिद्दीकी को उसके मोहल्ला काजीवाड़ा स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। मामले का दूसरा आरोपी पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गया। 

विज्ञापन


उधर, अभिनेता के मैनेजर और भाई फैजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि आरोपी से कोई लेना-देना नहीं है, उसके साथ नवाजुद्दीन का नाम नहीं जोड़ा जाए।

डीएम न्यायालय के पेशकार राजकुमार ने कस्बा निवासी अयाजुद्दीन सिद्दीकी व उसके विपक्षी जावेद इकबाल के खिलाफ बुढ़ाना कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया था। पेशकार ने बताया था कि अयाजुद्दीन सिद्दीकी ने 12 दिसंबर 2023 को अपनी कृषि भूमि के लिए विपक्षी जावेद इकबाल के साथ चल रहे विवाद को लेकर एक प्रार्थना पत्र दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी न्यायालय से जारी आठ दिसंबर 2023 के एक कथित आदेश पत्र की प्रति भी चकबंदी विभाग के कार्यालय को दी गई। आदेश में प्रकरण का निस्तारण अपने पक्ष में करने का आग्रह दर्शाया गया।

विज्ञापन

वहीं, जिलाधिकारी न्यायालय से ऐसा कोई भी आदेश नहीं होने की जानकारी मिलने पर डीएम कोर्ट के कथित आदेश पत्र की जांच हुई। जांच में अयाजुद्दीन और उसके विरोधी पक्ष जावेद इकबाल का एक-दूसरे को हानि पहुंचाए जाने का उद्देश्य परिलक्षित हुआ। डीएम ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: निशाने पर कौन: मैंने बहन की हत्या कर दी! पुलिस के सामने हत्यारोपी बोला-अभी चार-पांच का मर्डर और करूंगा

इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा ने बताया कि डीएम के पेशकार की तहरीर पर अयाजुद्दीन और जावेद इकबाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने आरोपी अयाजुद्दीन सिद्दीकी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
 

यह भी पढ़ें: हत्या: ससुराल नहीं जा रही थी बहन, नाराज भाई ने सीने में गोली मारकर दी मौत, दो दिन पहले आया था जेल से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed