फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Awareness raised in literacy club workshop

Muzaffarnagar News: साक्षरता क्लब कार्यशाला में किया जागरूक

Sat, 16 Mar 2024 06:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 06:11 PM IST
विज्ञापन
Awareness raised in literacy club workshop
-केके जैन इंटर कॉलेज में स्वीप योजना के अंतर्गत मतदाता साक्षरता पर हुई कार्यशाला
विज्ञापन

फोटो समाचार
खतौली। केके जैन इंटर कॉलेज में स्वीप योजना के अंतर्गत मतदाता साक्षरता के लिए स्कूल कॉलेज में गठित इलेक्ट्रॉल लिटरेसी क्लब की कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें 17 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डॉ. विकास कुमार रहे।
उन्होंने ईएलसी से संबंधित निर्देशिका में उल्लेखित विभिन्न गतिविधियों को समुचित तरीके से लोकतंत्र में आयोजित करने पर बल दिया। स्वीप से संबंधित डिजिटल ऐप एवं वेबसाइट की जानकारी प्रदान की गई। स्कूलों की सक्रिय भागीदारी से युवा मतदाताओं को मतदान से जोड़ने के उद्देश्य और सार्थकता पर बल दिया। 18 से 21 वर्ष तक के युवा मतदाता विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं। हमें ईवीएम, वीवीपेट से परिचित होना है। इससे चुनाव प्रक्रिया में प्रमाणिकता बनी रहती है। नैतिकता के साथ मतदान करें। इस दौरान स्वीप वॉल पर चुनाव से संबंधित विभिन्न चित्रों को प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन

वाल ऑफ डेमोक्रेसी पर सभी प्रतिभागियों ने हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम संयोजन सुधीर पांडे, विकास मोतला, नूतन देवी ने किया। प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने सभी का स्वागत किया, अनिवार्य मतदान के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में राजकुमार जैन, अजय जैन, संध्यानागर, पारुल, नेहा जैन, नीतू जैन रसना, लवी, चंदन शर्मा ,गौरव, मनोज, पायल, अभिषेक कुमार, बबीता, नीराज शर्मा, राकेश, कमल, विशाल और अंशु का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed