फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Awareness campaign will be run before installing smart meters

Muzaffarnagar News: स्मार्ट मीटर लगाने से पहले चलेगा जागरुकता अभियान

Sat, 23 Aug 2025 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Awareness campaign will be run before installing smart meters
चरथावल। विद्युत निगम और गणमान्य लोगों की बैठक में तय किया गया कि स्मार्ट मीटर लगाने से पहले एक महीने तक कस्बावासियों को जागरूक करने का अभियान चलेगा। चरथावल में बृहस्पतिवार को लोगाें के विरोध के बाद लोगाें को जागरूक करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय हाॅल में चेयरमैन इस्लामुद्दीन त्यागी की अध्यक्षता में निगम के अफसरों ने गणमान्य लोगों से संवाद किया। सभासद अंकित गोयल एवं वीरेंद्र त्यागी ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने से पहले लोगों को इसकी विस्तृत जानकारी दी जाए। लोगों के साथ सहमति बनने पर मीटर लगाने की कार्रवाई की जानी चाहिए। चेयरमैन ने कहा कि कस्बे में सही बात कभी विरोध नहीं होता। यहां सबसे पहले इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगे थे लेकिन स्मार्ट मीटर लगाने के पीछे निगम का क्या मकसद है?
विज्ञापन

एसडीओ आशीष सिंह ने बताया पूरे प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने की योजना है। इससे कई फायदे है। पुराने मीटरों को तत्काल नहीं हटाया जाएगा। रीडिंग का मिलान सही मिलने के बाद पुराने मीटर हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एक महीने तक क्षेत्रवासियों को व्यापक स्तर पर जागरुकता अभियान चलाने की बात कही। अवर अभियंता अरविंद यादव, सभासद नय्यूम त्यागी, पूर्व सभासद सलीम त्यागी, सय्यद सलमान, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रवींद्र वाल्मीकि, महामंत्री सुनील सूद, आलम त्यागी, मतलूब राइन आदि मौजूद रहे। 8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed