{"_id":"5d7db53a978c1f270d01b9d09215eb75","slug":"awakening-in-the-faithful-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाटू नरेश की भक्ति में डूबे श्याम प्रेमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाटू नरेश की भक्ति में डूबे श्याम प्रेमी
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 06 Oct 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। श्री श्याम परिवार सुखी संसार समिति ने श्री श्याम गुणगान महोत्सव मनाया। इस दौरान श्याम प्रेमियों ने खाटू वाले बाबा श्याम का गुणगान किया। भजन गायकों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु खाटू नेरश की भक्ति में डूबे रहे।
टाउन हाल में आयोजित श्री श्याम गुणगान महोत्सव का शुभारंभ मनीष तायल और संजय जैन ने संयुक्त रूप से किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, सपा नेता गौरव स्वरूप, सुधीर चौहान, योगेंद्र गर्ग, विकास बिंदल, रविंद्र सिंघल, राज कुमार तायल ने श्याम बाबा की पूजा की।
चंडीगढ़ से पहुंचे भजन गायक कन्हैया मित्तल और हरियाणा की मोना मेहता ने भजन प्रस्तुत कर श्याम बाबा का गुणगान किया। भजनों पर श्याम प्रेमी जमकर झूमे। बंगाल से पहुंचे कलाकारों ने श्याम बाबा की भव्य हवेली बनाई। बाबा का दरबार आकर्षण का केंद्र रहा। देर रात्रि तक भक्तों ने गुणगान किया।
विज्ञापन
आरती और छप्पन भोग के बाद प्रसाद बांटा। इसमें सुनील ग्रोवर, ओमप्रकाश सहरावत, संजय मित्तल, सुशील कुमार, सुदामा गर्ग, समिति के अध्यक्ष अमित गुप्ता, महामंत्री ललित बंसल, नितिन गोयल, विवेक अग्रवाल, शशांक राणा, अमित गोयल, विश्वदीप गोयल, गौरव जैन, प्रियंक गर्ग आदि का सहयोग रहा।