{"_id":"5b8447be42c792462e3b3b58","slug":"awaiting-decision-in-jain-mni-episode","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन मुनि प्रकरण में फैसले का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन मुनि प्रकरण में फैसले का इंतजार
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
जैनमुनि नयन सागर जी महाराज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैन मुनि उपाध्याय नयन सागर महाराज को वीडियो वायरल प्रकरण में दोषी मानते हुए वस्त्र पहनाने की सजा देने का अंतिम फैसला आना बाकी है। इस फैसले का जैन समाज को बेसब्री से इंतजार है। यह अंतिम फैसला दिल्ली में 24 अगस्त को हुई जैन समाज की महापंचायत में गठित की गई जैन धर्म बचाओ संघर्ष समिति लेगी। संघर्ष समिति की बैठक खतौली में भी होने की संभावना जताई जा रही है। बैठक में 41 सदस्यीय समिति जैन मुनि को चंडीगढ़ में वस्त्र पहनाने जाने का निर्णय लेगी। अंतिम बैठक होने का आदेश भी दिल्ली से ही जारी होगा। बैठक खतौली में होगी या अन्य शहर में रखी जाएगी, यह अभी तक तय नहीं हो सका है।
सकल जैन समाज के अध्यक्ष सुशील जैन ने बताया कि दिल्ली के अध्यक्ष पंकज जैन की ओर से संघर्ष समिति की बैठक कहां होगी, वे ही इसकी घोषणा करेंगे। मोबाइल से अध्यक्ष पंकज जैन से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बातचीत नहीं हो सकी है। अध्यक्ष ने बताया कि संभावना जताई जा रही है संघर्ष समिति की बैठक खतौली में भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि गठित 41 सदस्यीय संघर्ष समिति की बैठक जैन मुनि प्रकरण में अंतिम होगी, जिसमें जैन मुनि को दोषी करार होने की सजा वस्त्र पहनाने का अंतिम निर्णय लेकर दी जाएगी।
यह भी अंतिम फैसला होगा कि जैन समाज चंडीगढ़ में पहुंचकर श्री दिगंबर जैन मंदिर में जैन मुनि को वस्त्र पहनाएगा। जैन समाज के लोगों को इस बात का बेसब्री से इंतजार है कि कब समिति की बैठक हो और उसमें जैन मुनि को वस्त्र पहनाने का फैसला सुनाया जाए। उधर, चंडीगढ़ में जैन मुनि नयन सागर महाराज का चतुर्मास चल रहा है। वीडियो वायरल के मामले में जैन समाज के खुलकर सामने आने से जैन मुनि की मुश्किलें बढ़ गई है। नगर के जैन समाज के लोग यहां तक भी चर्चा करते हैं कि जैन मुनि नयन सागर महाराज के नाम से जहां कहीं भी औषधालय या अन्य धार्मिक भवन हैं।
विज्ञापन
उनसे जैन मुनि का नाम हटवाया जाएगा। युवती के परिजनों का कहना है कि जैन मुनि और उनके सहयोगियों ने बेटी को दबाव में लेकर कोर्ट में बयान दर्ज कराए। यहां तक कि जैन मुनि के पक्ष में एक वीडियो वायरल कराया और आखिर में डीआईजी के यहां पेश करके शिकायती प्रार्थना पत्र दिलवा दिया। परिजनों का कहना है कि जैन मुनि अपने को बचाने के लिए उनकी बेटी को दबाव में लेकर कुछ भी करा सकते हैं।