फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Avoid superstitions regarding mental illnesses: Preeti Singh

मानसिक बीमारियों को लेकर अंधविश्वास से बचें : प्रीति सिंह

Sun, 27 Feb 2022 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Avoid superstitions regarding mental illnesses: Preeti Singh
नगर के सदर बाजार में पत्रकार वार्ता करते लिस्सन के चिकित्सक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। मानसिक बीमारों का नियमित उपचार होना चाहिए। ग्रामीण अंचल में आज भी इन बीमारियों को अंधविश्वास के रूप में लिया जाता है, इससे मरीज के लिए खतरा बढ़ता है। सीएमओ डॉ. प्रीति सिंह ने कहा कि दुनिया के मुकाबले भारत में मानसिक बीमारों की संख्या बढ़ी है। इसका कारण इसे गंभीरता से नहीं लिया जाना है।
विज्ञापन

गैरसरकारी संगठन मानसिक स्वास्थ्य स्टार्ट अप लिस्सन ने अपना पहला सेंटर प्रदेश में मुजफ्फरनगर में शुरू किया है। रविवार को सदर बाजार में सेंटर पर पत्रकारों से वार्ता में डॉ. प्रीति सिंह ने कहा कि चिकित्सकीय टीम मानसिक बीमारियों के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने का प्रयास करेगी। अभी तक 3000 लोग इस अभियान में शामिल हो चुके हैं और इस वर्ष के अंत तक 20 हजार से अधिक लोगों की मदद की जा सकेगी। मरीज के जीवन के लिए हमें मानसिक बीमारियों को लेकर पाखंड और अंधविश्वास से बाहर आना होगा।
विज्ञापन

वार्ता में डॉ. कृष्णवीर सिंह और सह संस्थापक तरुण गुप्ता ने कहा कि दुनियाभर में अब मानसिक स्वास्थ्य को बेहद महत्व दिया जा रहा है। मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र में डॉ. आरबी सिंह, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. पंकज जैन, डॉ. सुनील गुप्ता, डॉ. पल्लव जैन, डॉ. अंबर तिवारी, डॉ. अर्पण जैन, डॉ. राजबीर सिंह मलिक, डॉ. रविंद्र सिंह, डॉ. गिरीश कुमार, डॉ. कुलदीप चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed