{"_id":"5daf4cda8ebc3e013c6ccf76","slug":"automobile-sector-on-dhanteras-muzaffarnagar-news-mrt4499857124","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर आटोमोबाइल पर होगी धनवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर आटोमोबाइल पर होगी धनवर्षा
विज्ञापन
मेरठ रोड स्थित महिंद्रा के शो रुम पर खरीदार को गाड़ी की चॉबी सौंपते शो रुम मालिक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
धनतेरस पर आटोमोबाइल सेक्टर पर होगी धनवर्षा
मुजफ्फरनगर। दिवाली के त्योहार के लिए बाजार तैयार और ग्राहकों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। लोग धनतेरस के दिन खरीदारी करना ज्यादा शुभ मानते हैं। इसलिए व्यापारियों का पूरा फोकस इसी दिन पर है। पिछले कुछ समय से मंदी को लेकर चर्चाओं में घिरे आटोमोबाइल सेक्टर में भी जबर्दस्त बूम की उम्मीद है। इसके लिए कंपनियों और शोरूम संचालकों ने विशेष ऑफर भी जारी कर दिए हैं। वाहनों की एडवांस बुकिंग चल रही है।
धनतेरस से पूर्व लोग अपनी पसंद के वाहन की बुकिंग कर लेते हैं और डिलीवरी धनतेरस पर लेते हैं। टू एवं फोर-व्हीलर्स में भी बुकिंग का समय चल रहा है। टाटा मोटर्स ने दिवाली को ध्यान में रखते हुए कई आकर्षक ऑफर जारी किए हैं। जौली चौक के पास स्थित मिडास मोटर्स के संचालक मोहित संगल बताते हैं कि टाटा मोटर्स की प्रतिमाह करीब 100 गाड़ियों की बिक्री है। लोग एडवांस बुकिंग करा रहे हैं। धनतेरस पर 30 से 35 गाड़ियों की डिलीवरी दी जानी है। इस समय नकद ऑफर, एक्सचेंज बोनस, कॉरपोरेट ऑफर्स के तहत छूट दी जा रही है। मेरठ रोड स्थित महिंद्रा के एटूजेड शोरूम के संचालक विनय मलिक बताते हैं कि एसयूवी 300, बोलेरो एवं स्कॉर्पियो मॉडल की काफी डिमांड है। प्रतिमाह औसतन 100 गाड़ियों की बिक्री होती है, लेकिन इस माह 115 गाड़ियों की बिक्री हो चुकी है। धनतेरस पर करीब 100 गाड़ियों की डिलीवरी देने का और लक्ष्य है। वह बताते हैं कि अलग-अलग ब्रांड्स पर 1.15 लाख रुपये की छूट तक के ऑफर हैं।
रुड़की रोड स्थित राजधानी टीवीएस टूव्हीलर्स के संचालक राजेंद्र कुमार बताते हैं कि आटोमोबाइल सेक्टर को धनतेरस और दिवाली से काफी उम्मीदें हैं। इस बार टू-व्हीलर्स मार्केट कमजोर रहा है, लेकिन अब कुछ उम्मीद जगी है। धनतेरस के लिए लोग गाड़ियों की बुकिंग कर रहे हैं, लेकिन पिछले वर्षों के मुकाबले थोड़ा कम है। वह बताते हैं कि इस बार धनतेरस पर करीब 500 टू-व्हीलर्स की डिलीवरी देने का लक्ष्य है। जानसठ रोड स्थित वीर बजाज पर ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर हैं। बाइक खरीद पर वाशिंग मशीन, एलईडी टीवी, होम थिएटर, सिलाई मशीन, इंडक्शन और डिनर सेट जैसे उपहार दिए जा रहे हैं। बजाज प्लेटिना, बजाज सिटी, पल्सर आदि मॉडल्स पर नकद छूट भी दी जा रही है। वहलना चौक स्थित गौरांगी मोटर्स के संचालक अमित संगल ने बताया कि सुजूकी टू-व्हीलर्स पर कई आकर्षक ऑफर हैं। धनतेरस के लिए एडवांस बुकिंग भी हो रही है। वाहनों पर 13 हजार रुपये तक के फायदे का ऑफर है।
विज्ञापन
ट्रैक्टरों की भी भारी डिमांड
मुजफ्फरनगर। न केवल बाइक और कारें, बल्कि ट्रैक्टर्स की भी काफी मांग है। अर्जुन एंटरप्राइजेज के संचालक अर्जुन सिंह बताते हैं कि स्वराज ट्रैक्टर्स के लिए किसानों ने बुकिंग कराई है। धनतेरस पर 15 किसानों को ट्रैक्टर्स की डिलीवरी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 21 हजार रुपये तक के कैश ऑफर तथा स्क्रैच कूपन भी हैं। इनमें बाइक, एलईडी टीवी, स्मार्ट फोन, म्यूजिक सिस्टम और थर्मोवेटर सेट जैसे गिफ्ट हैं। रुड़की रोड स्थित मैसी ट्रैक्टर्स शोरूम के संचालक नरेश त्यागी बताते हैं कि धनतेरस और दिवाली को देखते हुए ट्रैक्टर्स की खरीद पर कैश एवं गिफ्ट जैसे कई ऑफर हैं। धनतेरस के लिए लोगों ने ट्रैक्टर बुक कराए हैं।