{"_id":"6471fc8383d27efa6005c064","slug":"aunt-and-nephew-absconded-with-seven-lakh-rupees-of-womens-group-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-858-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: महिला समूह के सात लाख रुपये लेकर बुआ और भतीजा फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: महिला समूह के सात लाख रुपये लेकर बुआ और भतीजा फरार
विज्ञापन
दोने-पत्तल बनाने के लिए पंजाब से मशीन लाने का दिया झांसा
समूह की महिलाओं ने पुलिस ने की कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा (मुजफ्फरनगर)। थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव निरमानी निवासी महिलाओं ने भोपा थाने में शिकायती पत्र दिया। अपने ही समूह की एक महिला साथी और उसके भतीजे पर समूह चलाने के नाम पर सात लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
निरमानी गांव निवासी बेबी, सोनिया, ममता, अनीता, सीमा, बबीता, गुलशन, मोनी, पुष्पा आदि ने बताया कि महिलाओं ने एक समूह बनाकर सात लाख रुपये एकत्र किए थे। समूह से जुड़ी गांव की ही एक महिला और उसके भतीजे ने उनसे सात लाख रुपये यह कह कर ले लिए कि सभी मिलकर दोने व पत्तल आदि बनाने का कार्य करेंगे। इसके लिए पंजाब से मशीन लानी होगी। महिलाओं ने विश्वास करते हुए उसे सात लाख रुपये दे दिए।
आरोप है कि एक माह से महिला और उसका भतीजा फरार है। भोपा थाना के गांव अथाई में आरोपी महिला का मायका हैं। पीड़ित महिलाएं उसके मायके भी पहुंची। उसके परिजनों ने उनके साथ गाली गलौज की। महिलाओं ने थाना पुलिस से कार्रवाई की मांग की।