फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Attractive rakhis made from cow dung products

गोबर के उत्पाद से बनाईं आकर्षक राखियां

Sun, 22 Aug 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Attractive rakhis made from cow dung products
चरथावल के ज्ञानामाजरा में राखियां तैयार करती दुर्गा समूह की महिलाएं - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गोबर के उत्पाद से बनाईं आकर्षक राखियां
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। रक्षाबंधन के पावन पर्व में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने गाय के गोबर से राखियां बनाई हैं। स्वावलंबी बनने की दिशा में स्वदेशी उत्पाद बनाकर ग्रामीण परिवेश की महिलाओं की दिलचस्पी बेमिसाल है। कम संसाधनों में रोजगार जुटाकर ब्लॉक के अनेकों समूहों से जुड़ी महिलाएं और युवतियां लगी हैं।
ज्ञानामाजरा राजपूतनान गांव में दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हर उत्सव पर देशी अंदाज में उत्पाद बनाने का जुनून है। पांच साल से संचालित इस समूह ने गाय के गोबर से निर्मित चमचमाती राखियों सजाकर बाजार में उतारा है। अध्यक्ष सुमन देवी बताती हैं कि गांवों में इस बार तीन से 15 रुपये तक की राखियां की डिमांड ज्यादा रही। राखियों में बहनों के अटूट प्यार को समाहित किया है। मिक्सी में गोबर का चूरा बनाकर लोबान और सफेद चंदन के चूरे का मिश्रण राखियों में खुशबू महकाता है। गोबर निर्मित सुंदर डिजाइन में तैयार राखियां ब्लॉक कार्यालय प्रांगण में बिक्री के लिए सजाई गईं थीं। पूर्व प्रधान एवं समूह के मार्गदर्शक कंवरपाल सिंह बताते हैं कि विकास खंड क्षेत्र में इस तरह की राखियां दूसरी बार बनाई गई है। कच्चा माल ऊन, कलावा, मोती, लोबान आदि थानाभवन और शामली से लाया गया है।
विज्ञापन

समूह 11 स्वयं सहायता समूह की महिलाएं
समूह से अध्यक्ष सहित 11 महिलाएं मंजू देवी, रश्मि वर्मा, रेखा, बबीता, बॉबी, सुमन, राजेश, पूनम, मोनी, राजेश जुड़ी है। उनका कहना है पिछले वर्ष चीन से हुए विवाद के बाद स्वदेशी राखियां बनाने के लिए मन में ठानी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को आत्मनिर्भर बनाने के नारे से उन्हें मोटिवेशन मिला है। नया करने के लिए उनका समूह हरदम प्रयासरत है। राखियों के अलावा टेडीबियर, देशी गोबर से सुगंधित धूपबत्ती, कान्हा का सोफा, पगड़ी, कान्हा की ड्रेस और जवें आदि तैयार करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
ब्लॉक मिशन मैनेजर संदीप कुमार ने बताया विकास खंड क्षेत्र में कई समूह राखियां बनाई हैं। दुर्गा स्वयं सहायता समूह द्वारा गोबर निर्मित राखियों के अलावा अन्य उत्पादों की जिला मुख्यालय पर सराहा जा चुका है। ब्लॉक के अनेक समूह त्योहारों पर स्वदेशी सामान बनाकर रोजगार की तरफ बढ़ रहे हैं।

चरथावल के ज्ञानामाजरा में समूह द्वारा तैयार की गई आकर्षक राखियां

चरथावल के ज्ञानामाजरा में समूह द्वारा तैयार की गई आकर्षक राखियां- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed