फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Attendants were beaten up in the medical college

मेडिकल कॉलेज में की गई तीमारदारों की पिटाई

Wed, 20 Jul 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Attendants were beaten up in the medical college
मंसूरपुर पुलिस हिरासत में सुरक्षाकर्मी और वार्ड ब्वाय - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गांव रामपुर निवासी जाफर को सोमवार को सीने में दर्द की शिकायत पर कराया गया था भर्ती
विज्ञापन

आराम न मिलने पर तीमारदारों ने किया था हंगामा, सुरक्षा कर्मियों और वार्ड ब्वॉय ने पीटा
मंगलवार की रात वीडियो वायरल होे पर हरकत में आई पुलिस, सात को हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में सोमवार की रात सुरक्षा गार्डों ने तीमारदारों की पिटाई कर दी। पहले मामले को दबाए रखा गया। वीडियो वायरल हुई तो पुलिस हरकत में आई और दो वार्ड ब्वॉय और पांच सुरक्षा कर्मियों को को हिरासत में लिया है।
छपार थाना क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी जाफर को सोमवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद परिजनों ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। देर रात तक मरीज को आराम नहीं लगा। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर वार्ड में हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की जानकारी पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने तीमारदारों को पीटना शुरू कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर मंसूरपुर महावीर सिंह ने बताया कि किसी भी पक्ष की कोई तहरीर नहीं आई है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई तो पुलिस भी बिना कार्रवाई के लौट गई।
विज्ञापन

मंगलवार की रात इस प्रकरण की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद अधिकारियों ने मंसूरपुर पुलिस से जानकारी ली। वीडियो में तीमारदारों की पिटाई कर रहे पांच सुरक्षा कर्मियों और दो वार्ड ब्वॉय की पहचान कर हिरासत में लिया गया है। इनमें गौरव, सौरभ, अर्चित राठी, मोहित, विकास मलिक सुरक्षा कर्मी और रजनीश व दीपक कुुमार वार्ड ब्वाय है। इंस्पेक्टर मंसूरपुर महावीर सिंह का कहना है कि सात लोग पकड़े गए हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामला दर्ज करेगी। पीड़ित पक्ष से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed