{"_id":"612e6ec68ebc3e38a07184af","slug":"attendance-will-be-started-by-looking-at-the-photos-at-health-centers-muzaffarnagar-news-mrt554203671","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य केंद्रों पर फोटो देखकर लगेगी हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य केंद्रों पर फोटो देखकर लगेगी हाजिरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जनपद में स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों की कार्यप्रणाली को सुधारने और लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर व्यवस्था के तहत उपलब्ध कराने के लिए डीएम चंद्रभूषण सिंह की पहल पर नई व्यवस्था लागू की गई है। ड्यूटी के प्रति चिकित्सकों को सजग बनाने के लिए फोटो हाजिरी लगवाई जा रही है।
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद के समस्त सीएचसी-पीएचसी पर उपलब्ध डाक्टरों को अपनी उपस्थिति केंद्र पर दर्शाने को फोटो हाजिरी के लिए निर्देशित किया गया था। इस पर चिकित्सकों की ओर से अमल शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को इस व्यवस्था का असर दिखाई दिया।
स्वास्थ्य केन्द्र ग़ालिबपुर, मेघाखेड़ी, चरथावल, पुरकाजी, बघरा, शाहपुर, मोरना व जानसठ, बुढ़ाना के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों के द्वारा अपनी अपनी एवं अन्य डाक्टरों की उपस्थिति फोटो द्वारा सीएमओ कार्यालय को मुख्यालय पर ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए पूर्व में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी महावीर सिंह फौजदार निर्देश दिए थे। सीएमओ ने बताया कि इस व्यवस्था से चिकित्सकों को ड्यूटी के प्रति सजग बनाने में मदद मिलेगी और स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों के समय से न पहुंचने की शिकायतों में भी कमी आएगी।