फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Attempted theft in two shops of Saraf

सराफ की दो दुकानों में चोरी की कोशिश

Sun, 13 Mar 2022 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Attempted theft in two shops of Saraf
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के कटरा मोचयान में सराफ की दो दुकानों के जीने का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। राहगीर के आने पर चोर फरार हो गए। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हुआ है।
विज्ञापन

कटरा मोचयान में ओम ज्वैलर्स के मालिक अविश कुमार ने बताया कि वह और अन्य सराफ रोजाना की तरह शुक्रवार को भी लगभग साढ़े सात बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सात में साढ़े आठ बजे एक बाइक पर दो युवक आए। उनकी दुकान से चंद कदम की दूरी पर सराफ बाबूराम घनश्याम दास की दुकान के पास बाइक रोकी। पीछे बैठा युवक हाथ में लोहे की बारी लेकर उनकी दुकान के बाहर आया और दुकान के बराबर में जीने का ताला तोड़ने का प्रयास करने लगा। ताला न टूटने पर बाबूराम घनश्याम दास की दुकान के बराबर में जीने का ताला तोड़ कर नाली में गिरा दिया। इसी बीच दुकान के सामने रहने वाले सराफ अजय कुुमार ने दुकान के बाहर खड़े संदिग्ध युवक को देखा तो उन्होंने दुकान मालिक रिषभ को जानकारी दी। इसी बीच एक पैदल राहगीर उधर पहुंच गया। युवक की स्थिति संदिग्ध देखकर उसने पीछे मुड़कर देखा तो युवक पहले ही स्टार्ट बाइक लेकर खड़े अपने साथी के साथ फरार हो गया। घटना की सूचना देने पर डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया। दोनों दुकानदारों ने बताया कि उनका बड़ा नुकसान होने से बच गया है। दुकानदारों ने बाजार में रात के समय पुलिस गश्त की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed