{"_id":"5e25f06a8ebc3e7e583b194f","slug":"attempted-rape-of-woman-in-kakrauli-khatauli-news-mrt4648921104","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन

ककरौली। क्षेत्र के एक गांव में देवर ने भाभी को जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने पीड़िता विवाहिता को धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने पति व देवर सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव निवासी विवाहिता ने रविवार शाम को थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 14 जनवरी को वह अपने ससुराल में अकेली घर पर थी। परिवार के सभी लोग बाजार गए हुए थे। इसी बीच उसका देवर वहां आया और मौका पाकर उसे जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। आरोप है उसने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसने बमुश्किल अपने देवर से जान बचाई। विवाहिता ने देवर की हरकत को परिवार के लोगों से बताई। आरोप है कि देवर को बचाने के लिए सास, ससुर, जेठ ननद व पति उसके साथ मारपीट करते हुए धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पूर्व पहले ससुरालवालों ने उसे दवाई खिलाकर उसका एक माह का गर्भपात गिरा दिया था। आरोप है कि उसका पति बीमार रहता है। पुलिस ने विवाहिता के पति सहित छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है गया है। जांच पड़ताल करने के बाद शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।