{"_id":"5db7318f8ebc3e93ba1b3c53","slug":"attempted-rape-of-woman-by-entering-home-beaten-up-on-protest-devband-news-mrt450670416","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर पीटा
देवबंद (सहारनपुर)। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर घर में अकेली पाकर दुष्कर्म का प्रयास करने तथा विरोध पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुुलिस को तहरीर में बताया कि रविवार की शाम वह घर पर अकेली थी। इसी का लाभ उठाकर पड़ोसी युवक घर में घुस गया तथा उसे बुरी नीयत से दबोच लिया। आरोप है कि जब उसने ऐसे करने मना किया तो उसने उसके कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर युवक ने उसके साथ मारपीट भी की। जिसमें वह घायल हो गई। महिला के मुताबिक शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोगों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, कोतवाली पुलिस ने रणखंडी गांव निवासी अजय कुमार, अनिल कुमार, सुनील और आकाश कुमार का शांतिभंग की धारा में चालान किया है। पुलिस के मुताबिक सभी लोग सार्वजनिक स्थान पर आपस में झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहे थे।
विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया हत्या के प्रयास का आरोप, तहरीर दी
देवबंद। रणखंडी गांव की विवाहिता ने पति समेत ससुरालियों पर मारपीट करने तथा हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
रणखंडी गांव निवासी विवाहिता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब पांच वर्ष पूर्व मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति समेत ससुराल वाले कम दहेज लाने को लेकर उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे। विवाहिता के मुताबिक पिता की मौत के बाद उसके हिस्से में आई जमीन को पति और ससुराल वाले बेचने का दबाव बना रहे हैं। जब उसने इससे इंकार किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं गले मं फंदे डालकर उसकी हत्या का प्रयास भी किया गया। वह किसी तरह उनके चंगुल से बच पाई।