फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Attempted attack on father and son in women police station

महिला थाने में पिता-पुत्र पर हमले का प्रयास

Wed, 12 Aug 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Attempted attack on father and son in women police station
महिला थाने में पिता-पुत्र पर हमले का प्रयास
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पत्नी के साथ चल रहे विवाद में काउंसिलिंग के लिए महिला थाने पहुंचे युवक व उसके पिता पर पत्नी पक्ष ने थाना परिसर में ही हमले का प्रयास किया। पिता-पुत्र ने बमुश्किल बाहर भागकर जान बचाई और पुलिस ऑफिस में घटना की तहरीर देकर दिल्ली लौट गए।

दिल्ली के मौजपुर निवासी लोकेश कुमार ने पुलिस ऑफिस में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी वर्ष 2014 में गांव बिलासपुर निवासी युवती से हुई थी। दोनों के चार साल का एक बेटा भी है। युवक का आरोप है कि पत्नी शादी के बाद से ही अधिकांश समय मायके में गुजारती है, जिससे दोनों के बीच विवाद चल रहा है। कुछ दिन पूर्व महिला मायके आ गई और महिला थाने में पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मोनिका चौहान ने इस मामले में काउंसिलिंग के लिए 11 अगस्त की तारीख लगाई थी। निर्धारित समय पर दिल्ली से लोकेश अपने पिता के साथ महिला थाने पहुंचा था। महिला थाना प्रभारी के समक्ष काउंसिलिंग के दौरान अचानक किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि महिला पक्ष ने लोकेश व उसके पिता पर हमले का प्रयास किया। इंस्पेक्टर के सामने ही हुए हमले से दहशत में आए पिता-पुत्र किसी तरह जान बचाकर थे से बाहर पहुुंचे और वहां से पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र देकर दिल्ली लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed