फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Attempt to kill villager by slitting his throat in old enmity

पुरानी रंजिश में ग्रामीण की गला रेतकर हत्या करने का प्रयास

Fri, 13 May 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kill villager by slitting his throat in old enmity
जानसठ । गांव काटका में घर में सो रहे ग्रामीण पर पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियारों से हमला कर गर्दन काटकर हत्या करने का प्रयास किया। हमले में गंभीर रूप से घायल। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली के गांव काटका निवासी जुबेर पुत्र इंतजार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बुधवार रात उसके पिता इंतजार पुत्र एहसान अपने मकान के अंदर खुले में सो रहे थे। उसी दौरान उनसे गांव निवासी मुरसलीन, राशिद, रिजवान जो पुराने मुकदमे की रंजिश रखते हैं, दीवार कूदकर भीतर आ गए और उसके पिता पर धारदार हथियारों से हमला कर उनकी गर्दन काटने की कोशिश की। हमले में उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर परिवार में जाग हो गई। जिसके चलते तीनों आरोपी पुराने मुकदमे को वापस लेने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed