फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Attempt to kidnap JCB driver

जेसीबी चालक के अपहरण का प्रयास, ग्रामीणों को देख भागे बदमाश

Fri, 09 Sep 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap JCB driver
देवबंद। सुल्तानपुर बास्तम गांव से लौट रहे जेसीबी चालक के अपहरण का प्रयास किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में घंटों जंगलों में कांबिंग की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

सुल्तानपुर बास्तम गांव के समीप देवबंद रुड़की रेलवे लाइन का कार्य चल रहा है। वहीं का रहने वाला जेसीबी चालक अरमान इसमें मिट्टी का कार्य कर रहा है। देर शाम वह कार्य समाप्त कर वापस लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में जंगल से निकल कर आए तीन बदमाशों ने उसके अपहरण का प्रयास किया। लेकिन अरमान ने जेसीबी को भगा और शोर मचा दिया। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे कुछ ग्रामीण मौके पर दौड़े तो बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जंगलों में बदमाशों तलाश में कांबिंग की। मगर उनका कोई सुराग नहीं लगा। ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed