{"_id":"5ded40808ebc3e1bb575a260","slug":"attali-resident-missing-young-man-killed-muzaffarnagar-news-mrt4577356197","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक की कर दी गई हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवक की कर दी गई हत्या
विज्ञापन
लापता अनुज। फाइल फोटो
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तितावी (मुजफ्फरनगर)। जनपद हरिद्वार के कस्बा रोशनाबाद से एक सप्ताह पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हुए युवक की हत्या कर दी गई है। पुलिस की गिरफ्त में आए युवक ने वारदात का खुलासा किया है, जिसके बाद पुलिस देर रात तक हत्यारोपी को साथ लेकर देवबंद क्षेत्र में स्थित ईंट-भट्ठे पर गड्ढे में दबाए गए शव की तलाश के प्रयास में जुटी हुई है।
तितावी थाना क्षेत्र के गांव अटाली निवासी अनुज (21) पुत्र फूलकुमार आईटीआई करने के बाद कुछ समय से उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के कस्बा रोशनाबाद स्थित एक फैक्टरी में नौकरी कर रहा था। दो दिसंबर को अनुज को फैक्टरी से तनख्वाह के 15 हजार रुपये मिले थे, जिन्हें लेकर वह रात में ही संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। पीड़ित परिजन दो दिन पूर्व तितावी थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल हरिद्वार का बताते हुए उन्हें लौटा दिया था।
सूत्रों के अनुसार, हरिद्वार पुलिस ने अनुज के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली तो उसकी लास्ट लोकेशन शहर के रामपुर तिराहा की निकली। इस पर हरिद्वार पुलिस ने भी मामले को जनपद पुलिस के पाले में डाल दिया था। इसके बाद तितावी पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कर सर्विलांस के माध्यम से जांच शुरू करते हुए कॉल डिटेल के आधार पर जनपद शामली के जलालाबाद कस्बे से सटे गांव चंदेनामाल निवासी सौरभ के साथ ही चरथावल क्षेत्र के गांव कुटेसरा निवासी एक युवती को हिरासत में लिया था। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में सौरभ ने अनुज को हरिद्वार से बुलाने के बाद उसकी हत्या कर शव को गांव आखलौर से सटे देवबंद क्षेत्र में स्थित ईंट-भट्ठे के पास गहरे गड्ढे में दबाने की जानकारी दी है। देर रात तक पुलिस आरोपी को साथ लेकर उसकी निशानदेही पर ईंट-भट्ठे के पास खुदाई कराकर अनुज की लाश बरामद करने के प्रयास में जुटी हुई थी। इंस्पेक्टर गुरूबचन सिंह का कहना है कि लापता अनुज की हत्या कर दी गई है। उसकी लाश एक गड्ढे में दबाने की जानकारी मिली है, जिसके आधार पर शव बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।