{"_id":"6005d1628ebc3e333c452454","slug":"attack-on-villager-s-house-in-minor-dispute-muzaffarnagar-news-mrt5211875130","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में ग्रामीण के घर पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में ग्रामीण के घर पर हमला
विज्ञापन
मामूली विवाद में ग्रामीण के घर पर हमला
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। खादर क्षेत्र के गांव दादूपुर में एक वर्ग ने मामूली विवाद में दूसरे वर्ग के व्यक्ति के घर पर हमला कर दिया। इस घटना में वृद्ध दंपती सहित चार लोग घायल हो गए। हमले से खफा लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर प्रदर्शन किया। पीड़ित पक्ष ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खादर क्षेत्र के गांव दादूपुर निवासी बचित्र सिंह रविवार शाम करीब सात बजे गांव में ही एक दुकान पर सामान खरीदने पहुंचा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों से उसकी पहले सामान खरीदने को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर तीनों युवक बचित्र सिंह को धमकी देकर फरार हो गए। देर रात करीब 11 बजे बाइक सवार हमलावरों ने साथियों के साथ बचित्र सिंह के घर पर हमला कर दिया। घर में मौजूद बचित्र सिंह, उसके भाई प्रगट सिंह, वृद्ध पिता जसवंत सिंह और मां सहेंद्र कौर इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। घायलों को पीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया, वहां से प्रगट सिंह को नाजुक हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। सोमवार सुबह पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पीड़ित पक्ष के जसवंत सिंह की तहरीर पर गांव दादूपुर निवासी मोनू, बिल्लू, संजय व सोनू, गांव तुगलकपुर निवासी सागर और गांव शकरपुर निवासी अंकुल के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हमलावर फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
सूचना के बावजूद देरी से पहुंचे चौकी प्रभारी
पुरकाजी। गांव दादूपुर में परिवार पर हुए हमले के मामले में थाने पर प्रदर्शन करने वाले जसवंत सिंह, जसविंदर खालसा, गुरमेल बाजवा, बलविंदर सिंह चड्ढा, पलविंदर सिंह, बलिहार सिंह, गुरविंदर सिंह, जरनैल सिंह, गुरचरण सिंह और विक्रम सिंह ने चौकी प्रभारी शेरपुर पर गंभीर आरोप लगाए। पीड़ितों का आरोप है कि चौकी प्रभारी सूचना के बावजूद करीब डेढ़ घंटे की देरी से मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसएसपी अभिषेक यादव से करने की बात कही है।