फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Attack on village head, four people injured

ग्राम प्रधान पक्ष पर हमला, चार लोग घायल

Thu, 16 Jan 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Attack on village head, four people injured
ग्राम प्रधान पक्ष पर हमला, चार लोग घायल
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। हैबतपुर ग्राम प्रधान द्वारा मकान का छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। संघर्ष में चार लोग घायल हो गए। चारों को पुलिस ने सीएचसी चरथावल में भर्ती कराया। यहां से दो घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

बुधवार को सुबह हैबतपुर में प्रधान फुरकान चौधरी अपने मकान के सामने छज्जा निर्माण करा रहे थे। आरोप है कि उन्हीं के परिवार के नासिर पक्ष ने विरोध जताया और छत पर चढ़कर कच्चा प्लास्टर तोड़ना शुरू कर दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्ष के लोगों में जमकर तकरार हुई। नासिर पक्ष के लोगों ने प्रधान पक्ष के लोगों पर योजनाबद्ध तरीके से से एक राय होकर हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी डंडों से प्रधान पक्ष के परिवार वालों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। हमले में धारदार हथियारों का जमकर प्रयोग हुआ। अचानक प्रधान पक्ष पर हमले की वारदात से गांव में अफरातफरी फैल गई। घटना में घायल कामिल और इरशाद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। चिकित्सकों ने चेकअप के बाद दोनों को नाजुक हालत में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। इनके अलावा घायल हाकम और शादाब को उपचार के बाद घर भेज दिया। सूचना पर थाना प्रभारी सूबे सिंह मौके पर पहुुंचे। पुलिस को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। उन्होंने गुस्साए लोगों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया। ग्राम प्रधान फुरकान चौधरी ने बताया कि दो दिन पूर्व छज्जा निर्माण के लिए पंचायत ने सहमति बनने बाद ही उन्होंने निर्माण कराया था। जबकि आरोपी पक्ष ने उसी गली में साढ़े तीन फीट का छज्जा निकाल रखा है। उसके बावजूद आरोपियों ने रंजिशन घटना को अंजाम दिया। प्रधान ने छह से अधिक लोगों के खिलाफ तहरीर दिए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed