{"_id":"600f04d78ebc3e5696099695","slug":"attack-on-stone-pelting-in-salempur-muzaffarnagar-news-mrt5222966165","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार सामान न देने पर हमला-पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधार सामान न देने पर हमला-पथराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधार सामान न देने पर हमला-पथराव
मुजफ्फरनगर। गांव सलेमपुर में उधार सामान न देने पर आरोपी ने दुकानदार पर हमला करते हुए उसकी दुकान में भी पथराव कर दिया। हमले की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी विशु पाल गांव में ही किराना की दुकान करता है। विशु ने तहरीर देकर बताया कि रविवार शाम उसकी दुकान पर गांव के ही दो युवक नशे की हालत में आए और उधार सामान मांगा। पीड़ित के अनुसार आरोपियों पर पहले से ही काफी उधार होने के चलते उसने सामान देने से इंकार किया, तो उन्होंने विशु के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। इसके बाद आरोपियों ने दुकान पर पथराव कर सामान में भी तोड़फोड़ कर दी। इसी दौरान किसी ने मोबाइल से घटना की वीडियो बना ली, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पीड़ित विशु की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।