{"_id":"6457bad57524dc79920ca8c4","slug":"ats-detains-three-suspected-pfi-members-interrogation-continues-muzaffarnagar-news-c-14-1-214365-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: एटीएस ने पीएफआई के तीन संदिग्ध सदस्य हिरासत में लिए, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: एटीएस ने पीएफआई के तीन संदिग्ध सदस्य हिरासत में लिए, पूछताछ जारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। प्रतिबंधित पापलुर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआई) के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए प्रदेश भर में अभियान चलाया गया। एटीएस की टीम ने जिले में से तीन संदिग्ध सदस्यों को हिरासत में लिया हैं। उन्हें टीम पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।
पीएफआई और उससे संबंधित आठ संगठनों को प्रतिबंधित किया गया हैं। इसी के चलते प्रदेश में रहने वाले 211 संदिग्ध लोगों को एटीएस ने चिह्नित कर उनकी तलाश शुरू की हैं। शनिवार की रात एटीएस टीम ने गोपनीय तरीके से शहर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले दो और तितावी क्षेत्र से तीन को हिरासत में लिया था। इनमें दो को छोड़ दिया गया है। शेष तीन को टीम अपने साथ ले गई है।
2022 सितंबर में इनकी हुई थी गिरफ्तारी
फुगाना क्षेत्र निवासी पापलुर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआई) सदस्य इस्लाम कासमी के गैर जनपद में पकड़े जाने के बाद एटीएस ने पिछले साल सितंबर माह में जिले में अभियान चलाया था और रतनपुरी निवासी जुल्फकार (पीएफआई), शहर कोतवाली पुलिस ने अबूजर निवासी खालापार (पीएफआई) और एसडीपीआइ सदस्य शकील, निवासी खालापार व उसके साथी चांद मोहम्मद निवासी शेरपुर, शाहजेब निवासी खालापार, सुलेमान निवासी कासमपुर पलठेड़ी छपार को पकड़ा था। सभी का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया था।
विज्ञापन
फंडिंग से जुड़ा हो सकता हैं मामला
पुलिस ने जिन लोगों को हिरासत में लिया हैं, उनके पासपोर्ट, बैंक का खाते की जांच की जा रही है। इससे प्रतीत होता हैं कि मामला फंडिंग से जुड़ा हो सकता है।
एटीएस टीम ने पीएफआई के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू किया हैं। टीम ने पुलिस को अपनी कार्रवाई में शामिल नहीं किया हैं। - संजीव सुमन, एसएसपी