फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ATM par laga NO Cash ka board

एटीएम पर लगा नो कैश का बोर्ड

Mon, 08 May 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 May 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।  24 घंटे सेवा का दावा करने वाले अधिकांश एटीएम बंद ही रहते हैं। नकदी जरूरत पड़ी तो लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम पर भटकते रहते हैं, लेकिन उनसे कैश नहीं निकलता। शहर में अधिकांश एटीएम का बुरा हाल है। कुछ एटीएम के तो शटर ही गिरे रहते हैं, कुछ खुले भी हैं तो उनमें कैश नहीं रहता। इक्का दुक्का किसी एटीएम में कैश रहता भी तो वह कुछ ही घंटे में खत्म हो जाता। रविवार और अवकाश के दिन और भी बुरा हाल हो जाता है।       
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने नंवबर माह में नोटबंदी की थी। पुरानी करेंसी बंद होने से बैंकिंग व्यवस्था मंद पड़ गई। हालांकि धीरे-धीरे बैंकों में व्यवस्था पटरी लौट आई, लेकिन एटीएम अभी तक पूरी तरह से पटरी पर नहीं आए हैै। शहर में अधिकांश एटीएम कैशलेस पड़े है। जो नागरिकों के लिए सिरदर्द बन गए हैं। रविवार को बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहा तो एटीएम पर भी अवकाश रहा। सदर बाजार शहर का सबसे व्यस्त इलाका है। यहां पर व्यापारियों के साथ आम लोगों की आवाजाही अधिक है। इसके चलते पीएनबी, एसबीआई के साथ कई बैंकों के एटीएम है। जो रविवार बंद पड़े रहे। जबकि खुले थे उनमें कैश नहीं मिला। शिव चौक, अंसारी
विज्ञापन

रोड, शामली रोड़, सर्कुलर रोड पर राष्ट्रीय अधिकृत बैंकों के एटीएम भी नागरिकों को मुंह चिढ़ाते रहे। 

लीड बैंक मैनेजर एसके जैन ने बताया कि रिजर्व बैंक से पर्याप्त रूप से कैश नहीं मिल रहा है। जिसके चलते पहले बैंकों में कैश की पूर्ति होती है, उसके बाद एटीएम में कैश रखा जाता है। कैश की किल्लत के कारण एटीएम खाली हैं। यही कारण है कि शहर में कई शाखाओं के एटीएम बंद है। किल्लत कब खत्म होगी, इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed