फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Asif was shot due to enmity

रंजिश के चलते आसिफ को मारी थी गोली

Tue, 04 Jan 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Asif was shot due to enmity
रंजिश के चलते आसिफ को मारी थी गोली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। जौला गांव में सड़क किनारे खेत में बने ढाबे के पीछे बैठे ग्रामीण युवक को बाइक सवार नाकबपोश बदमाशों ने गोली मार दी थी। घायल को मेरठ रैफर किया गया। घटना की रिपोर्ट घायल के भाई ने तीन ग्रामीणों को नामजद करते हुए दर्ज करवाई है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव जौला के रहने वाले आसिफ (30) पुत्र सत्तार शनिवार को दोपहर करीब 1 बजें अपने ढाबे के पीछे खेत में बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक सवार नकाबपोशों ने आसिफ को गोली मार दी थी। कंधे में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली मारते ही नकाबपोश बदमाश बाइक द्वारा मौके से फरार हो गए थे। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन ने उसे कस्बे की सीएचसी से मेरठ भर्ती करवाया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। इस घटना की रिपोर्ट दो दिन बाद घायल के भाई राशिद ने बागपत जनपद के गांव निवाड़ा निवासी अखलाक सहित तीन के खिलाफ दर्ज करवाई है। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया है। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि घायल के भाई की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed