फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ashok Kansal appointed district convenor

पूर्व विधायक अशोक कंसल बनाए गए जिला संयोजक

Mon, 20 Jan 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ashok Kansal appointed district convenor
पूर्व विधायक अशोक कंसल बनाए गए जिला संयोजक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मेरठ में 22 जनवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की रैली को लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा ने जिला संयोजक पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक अशोक कंसल को बनाया है। विधानसभावार जिम्मेवारी अलग से सौंपी गई है। रैली में 160 बसें ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।

भाजपा ने अपनी रणनीति के तहत मेरठ से सटी विधानसभा क्षेत्र बुढ़ाना और खतौली में 40-40 बसें लगाई है। इसके अलावा जिले की समस्त विधानसभा क्षेत्र में बीस-बीस बसें लगाई गई हैं। पार्टी ने वरिष्ठ नेता अशोक कंसल का जिला संयोजक बनाते हुए प्रत्येक विधानसभा पर एक संयोजक बनाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि बसों से ज्यादा निजी वाहनों से कार्यकर्ता रैली में पहुंचेंगे। रैली में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने निजी वाहनों और छोटे वाहनों से भी जाएंगे। रैली को लेकर बसों का आवंटन गांवों के हिसाब से कर दिया गया है। सुबह आठ बजे बसें यहां से निकल जाएंगी। जिले से बीस हजार लोगों के रैली में पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed