फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ashfaq converted a woman by posing as Rajiv; case registered.

Muzaffarnagar News: अशफाक ने राजीव बन महिला का कराया धर्मांतरण, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 19 Jun 2026 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Ashfaq converted a woman by posing as Rajiv; case registered.
एसएसपी कार्यालय पहुंचा आरोपी अशफाक : वीडियोग्रेब
मुजफ्फरनगर। नोएडा में रह रही भाजपा महिला नेता ने मोरना निवासी अशफाक राजू उर्फ राजीव बालियान पर पहचान छिपाकर यौन उत्पीड़न करने, संपत्ति की ठगी करने, षड्यंत्र और धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर भोपा थाने में अशफाक उर्फ राजीव बालियान और उसके दो बेटों व दो बेटियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। 55 वर्षीय महिला का आरोप है कि नौ साल पहले धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी का उदाहरण देकर आरोपी ने उसका धर्मांतरण कराकर नाम नूरजहां रख दिया। आरोप लगाने वाली महिला करीब ढाई दशक पहले भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य थी।
विज्ञापन


मूलरूप से शामली के एक गांव की रहने वाली और वर्तमान में नोएडा में रह रही महिला ने बृहस्पतिवार को हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पंवार के साथ एसएसपी संजय वर्मा से मिली। आरोप लगाया कि 2016 में उसकी मुलाकात गुप्ता रिजाॅर्ट में एक व्यक्ति से हुई, जिसने अपना नाम राजीव बालियान बताया। महिला का कहना है कि उसने अपनी बातों में उलझाकर उससे दोस्ती कर ली और 24 जनवरी 2017 को करियर शरीफ ले जाकर उसका धर्मांतरण कराकर निकाह कर लिया।
विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे मोरना में मीट खिलाया, नमाज पढ़ाई और रोजा भी रखवाया। मोरना में प्रधान पद के पोस्टर पर जब उसने आरोपी का नाम मुस्लिम देखा तो उसे अपनी गलती का अहसास हुआ। इसके बाद वह उसके चंगुल से निकलनी चाही तो उसने अपने रसूख के आधार पर उसे धमकाया। मामले की जांच एसपी देहात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------

पीड़िता का बीपी बढ़ा...एसएसपी कार्यालय पहुंच गया आरोपी

आरोप लगाने वाली महिला की बृहस्पतिवार देर शाम तबीयत खराब हो गई। निजी अस्पताल में उसका प्राथमिक उपचार कराया गया। उधर, आरोपी अशफाक अपने साथ कई लोगों को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंच गया। मीडियाकर्मी पहुंचे तो आरोपी कुछ देर में वहां से चला गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि एसपी देहात को जांच दी गई है। आरोपी के पुलिस कार्यालय आने की जानकारी नहीं है।

--

आपबीती...विधवा होने के कारण ढूंढ रही थी सहारा

महिला ने एसएसपी संजय वर्मा को बताया कि वह विधवा होने के कारण सहारा ढूंढ रही थी। आरोपी ने झांसा दिया कि उसकी मौसी के लड़के की मौत होने के कारण उसकी बीवी को रखना पड़ रहा है। इसी वजह से मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी करनी होगी। एक बार वह मोरना में आरोपी के घर पहुंची तो यहां दूसरी बीवी और बच्चे मिले। उन्होंने निकाह से एतराज नहीं किया। सोयाबीन की सब्जी वाली दाल बताकर मीट की सब्जी खिलाई गई। इसके बाद वह नोएडा स्थित फ्लैट पर चली गई।

-----------------

प्लॉट के नाम पर शुरू हुआ ठगी का खेल

पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने एक प्लॉट दिखाकर चहारदीवारी के नाम पर नोएडा के फ्लैट पर 30 लाख रुपये का लोन निकलवा लिया। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने आनाकानी की। लोन चुकाने के लिए मजबूरी में फ्लैट बेचना पड़ा।

-----------

महिला का आरोप : प्रोफाइल में लगाता है बड़े नेताओं की फोटो

महिला ने कहा कि आरोपी खुद को हर जगह हिंदू दर्शाता है। इसके और भी हिंदू महिलाओं से संबंध हैं। उन्हें भी झांसा दे रखा है। खुद को हिंदू बताकर घूम रहा रहा है। इसकी फेसबुक आईडी पर हिंदू महात्माओं के साथ फोटो हैं, जिनको दिखाकर यह हिंदू महिलाओं को गुमराह करता है। व्हाट्सएप की प्रोफाइल पर अपने फोटो के साथ प्रदेश के एक बड़े नेता की तस्वीर लगा रखी है। सिर्फ और सिर्फ हिंदुओं को गुमराह करने के लिए ऐसा करता है। महिला ने मोबाइल की जांच की मांग की है।


----

पीड़ित को दिलाएंगे न्याय : नरेंद्र पंवार

हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पंवार का कहना है कि पीड़ित महिला नोएडा में भाजपा नेत्री है। उनको साथ लेकर एसएसपी से मुलाकात की गई। पीड़िता को न्याय दिलाने का काम किया जाएगा। हिंदू संगठन पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed