फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Asaduddin Owaisi did not reach Deoband

ओवैसी का देवबंद दौरा हुआ रद्द, समर्थकों में मायूसी

Sun, 06 Feb 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Asaduddin Owaisi did not reach Deoband
एआईएमआईएम की सभा में उमड़ी भीड़ - फोटो : DEVBAND
देवबंद नहीं पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी
विज्ञापन

देवबंद। ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी का रविवार को देवबंद में होने वाला कार्यक्रम रद्द हो गया। उन्हें यहां पार्टी प्रत्याशी हाफिज उमेर मदनी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करना था। कार्यक्रम रद्द होने से समर्थकों में मायूसी देखने मिली। हालांकि बाहर से आए वक्ताओं ने मुस्लिमों को साधने के लिए जमकर बयानबाजी की।

रविवार को देवबंद में सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित जामिया तिब्बिया मेडिकल कॉलेज के समीप असद्दुदीन ओवैसी का कार्यक्रम होना था। दोपहर दो बजे ओवैसी का आने का समय रखा गया था। जो बढ़कर तीन बजे हुआ और बाद में यह दौरा रद्द हो गया। बताया जाता है कि हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के चलते असद्दुदीन ओवैसी को सहारनपुर और देवबंद का दौरा रद्द करना पड़ा। कार्यक्रम को लेकर काफी संख्या में समर्थक सभास्थल पर पहुंचाना शुरू हो गए थे। ओवैसी के पहुंचे से पूर्व बाहर से आए वक्ता मंच पर बयानबाजी कर रहे थे। जब समर्थकों को जानकारी मिली की ओवैसी नहीं आएंगे तो उनमें मायूसी छा गई। हालांकि इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे एआईएमआईएम के बिहार प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक अख्तरुल इनाम ने मुस्लिम और दलितों को साधा। साथ ही सपा और कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि इन दोनों ही दलों ने हमेशा मुस्लिमों का वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। लेकिन अब मुसलमान वोट बैंक न बनकर राजनीति में अपनी हिस्सेदारी मांग रहा है। मुजफ्फरनगर में हुए दंगे और अयोध्या को लेकर भी अख्तरुल इनाम ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर सियासी हमला बोला। संचालन कासिम उस्मानी ने किया। इसमें मौलाना मसूद मदनी, उत्तराखंड एआईएमआईएम प्रदेशाध्यक्ष नैयर काजमी, सरदार डीएस बिंद्रा, असदुल्लाह, जुनैद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed