फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Arya Samaj expressed outrage over conversion

आर्य समाज ने धर्मांतरण पर जताया आक्रोश

Mon, 28 Jun 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Arya Samaj expressed outrage over conversion
आर्य समाज ने धर्मांतरण पर जताया आक्रोश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आर्य समाज ने हिंदुओं के खिलाफ धर्मांतरण के बढ़ते मामलों पर आक्रोश जताया है। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि साजिश के तहत कराए जा रहे हिंदुओं के धर्मांतरण के खिलाफ देश में कड़े कानून लागू किए जाएं।

संतोष विहार में वैदिक संस्कार केंद्र पर वयोवृद्ध भजनोपदेशक दीपचंद पथिक के अभिनंदन समारोह में आर्य समाज ने वेस्ट यूपी में बढ़ते धर्मांतरण पर चिंता व्यक्त की। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि लोगों को साजिश से धर्मांतरण करना राष्ट्र के लिए खतरा है। जन जागरूकता से बेटियों और महिलाओं की रक्षा होगी। आर्य समाज संस्थाएं धर्मांतरण के खिलाफ आवाज बुलंद करें। आर्य संस्कृति प्रचार संघ संयोजक आनंद पाल सिंह आर्य ने कहा कि धर्मांतरण न रोका गया तो समाज में नफरत बढ़ेगी। आरपी शर्मा तथा गांधी कॉलोनी आर्य समाज के सहसंयोजक गजेंद्र सिंह राणा ने प्रदेश सरकार से धर्मांतरण के दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। वेद मंत्रोच्चार से यज्ञ हुआ। रुड़की के इकबालपुर से पधारे वृद्ध भजनोपदेशक दीपचंद पथिक को अंगवस्त्र एवं दस हजार की सम्मान राशि भेंट की गई। इस मौके पर डॉ. सतीश कुमार आर्य, जनेश्वर प्रसाद आर्य, मंगत सिंह आर्य, अथर्व भारद्वाज, लक्ष्यदेव आदि मौजूद रहे। संचालन आर.पी.शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed