फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Arya Inter College Sikanderpur Rahmatpur

किसी भी हालात में हौसला न छोड़ें बेटियां

Tue, 19 Nov 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Arya Inter College Sikanderpur Rahmatpur
भोपा के गांव सिकंदरपुर के आर्य इंटर कॉलेज में शपथ पत्र दिखाते। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
किसी भी हालात में हौसला न छोड़े बेटियां
विज्ञापन

भोपा। अमर उजाला के अनूठे अभियान अपराजिता के तहत सिकंदरपुर रहमतपुर के आर्य इंटर कालेज में महिला समाज की धुरी, मानवता की प्रगति महिला के सशक्तीकरण के बिना अधूरी, नारी सशक्तिकरण पर स्लोगन प्रतियोगिता हुई। साथ ही छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के साथ हम अपने स्वास्थ्य को कैसे बेहतर रख सकते हैं इसकी जानकारी दी।
मुख्य अतिथि भोपा थाना प्रभारी निरीक्षक एमएस गिल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारी के सम्मान के बिना समाज का उत्थान संभव नहीं है। सरकार द्वारा समय-समय पर नारी उत्थान के लिए अनेकों महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जाती है। महिलाओं में छात्राओं को इसका लाभ लेना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को निडरता का पाठ पढ़ाते हुए उनमें न्याय के प्रति समर्पण व अन्याय के प्रति जोश भरा। महिला कांस्टेबल रेनू ने छात्राओं से कहा कि कि वह अनजान व्यक्ति, अनजान वस्तु से दूरी बनाकर रखें। जब वह घर से बाहर जाएं तो परिजनों को इसकी जानकारी दें। किसी भी स्थिति में हौसला ना छोडे़। प्रधानाचार्य निरंजन सिंह ने अपराजिता कार्यक्रम की परिभाषा समझाते हुए छात्राओं से इस कार्यक्रम से मिली सीख को अन्य महिला व छात्राओं तक पहुंचाने का आह्वान किया। डॉक्टर आरडी गौड़ ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य उच्च शिक्षा से ही छात्राएं सशक्त बन सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को बेहतर स्वास्थ्य के टिप्स बताने के साथी कुछ बीमारियों के लक्षण व उनके उपचार के बारे में जानकारी दें।
विज्ञापन

स्लोगन प्रतियोगिता में छाप छोड़ी
नारी सशक्तिकरण पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कालेज की छह छात्राओं आशा, अजका, साक्षी, अलीना, आफरीन, साक्षी-2 द्वारा बेहतरीन स्लोगन तख्ती पर उकेरे गए। छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रेमेंद्र कुमार, सचिन कुमार, सुमित कुमार, शीला देवी, रीना शर्मा, संगीता आदि ने भी छात्राओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed