{"_id":"6349b12765f6fa7940647a6f","slug":"arya-administered-oath-to-head-boy-and-head-girl-khatauli-news-mrt609618563","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्य हेड ब्वाय और मन्नू सैनी बनी हैड गर्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्य हेड ब्वाय और मन्नू सैनी बनी हैड गर्ल
विज्ञापन
रतनपुरी। सहज पब्लिक स्कूल दयालपुरी में आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त हेड ब्वाय, हेड गर्ल और हाऊस कैप्टन को शपथ ग्रहण कराई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने बैज लगाकर नवनियुक्त सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।
सहज पब्लिक स्कूल दयालपुरी में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर रतनपुरी मिथुन दीक्षित और डॉक्टर प्रमेन्द्र ढाका ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
मुख्य अतिथि मिथुन दीक्षित ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में नेतृत्व क्षमता का भी अहम रोल होता है। इसको विकसित करने के लिए इस तरह के दायित्व अहम भूमिका निभाते हैं। विद्यालय प्रबंधक सुधीर राणा ने अतिथियों को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। प्रधानाचार्य संदीप कुमार, अरुण सोम,हरेंद्र कुमार, योगेंद्र कुमार, बिजेंद्र कुमार, सचिन कुमार, मानसी, पूजा चौहान का सहयोग रहा।