फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Artists create magic in Sangeet Sarita

संगीत सरिता में कलाकारों ने जादू बिखेरा

Sun, 19 Jun 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Artists create magic in Sangeet Sarita
भोपा रोड पर आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। संगीत के विद्यार्थियों ने संगीत सरिता के कार्यक्रम में अपनी आवाज का जादू बिखेरा। एक के बाद एक सुरीली आवाज की प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

भोपा रोड स्थि एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पारूल गर्ग, प्रणवी मित्तल, ज्योति, निधि, नीलम त्यागी, विमला देवी, प्रियंका गर्ग, महकदीप आर्या, अनंता, संगीता, सोनाली, प्रीत, पूर्णिमा, तुलिका जैन, पूनम, अंकिता जैन ने एक के बाद एक मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण शास्त्रीय गायन रहा। सक्षम अग्रवाल ने राग यमन, ज्योति धनगर ने राग विहाग, सक्षम सिंघल ले राग देश, सिमरन कश्यप ने राग पूर्वी में ख्याल और तराना सुनाकर कार्यक्रम सुरों की छटा बिखेरी तथा निलेश मिश्र ने तबले पर संगत दी। पलविंदर सिंह का गीत दिल दा मामला, पलाश ने जादू तेरी नजर, अनुज गौतम ने मंजिले अपनी जगह है पर प्रस्तुति दी। इससे पहले शुभारंभ प्रवेंद्र दहिया, श्रीभगवान मिश्र, संजीव शंकर, स्वदेश कौशिक, डॉ शिवानी लाल ने सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। सेंटर ने निदेशक दिलीप कुमार मिश्रा ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में डॉ आरके सिंह, अमित मित्तल, आशीष यादव, अमरदीप वर्मा, शरद, विजय शर्मा, महेश जिंदल, विपिन सिंह, श्रवण त्यागी, मंगेश त्यागी, मुकुल दुआ आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed