फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Artist should not be linked to religion or individual: Rakesh Tikait

Farmani Naaz: टिकैत ने फरमानी नाज को सराहा, बोले- कलाकार को धर्म या व्यक्ति विशेष से जोड़कर नहीं देखना चाहिए

Thu, 11 Aug 2022 04:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 11 Aug 2022 04:40 PM IST
सार

Farmani Naaz: राकेश टिकैत ने फरमानी नाज की कला की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कलाकार की कला को धर्म या व्यक्ति विशेष से जोड़कर नहीं देखना चाहिए।

विज्ञापन
Artist should not be linked to religion or individual: Rakesh Tikait
आयोजित कार्यक्रम में गायिका फरमानी नाज को आशीर्वाद देते राकेश टिकैत - फोटो : amar ujala

विस्तार

Farmani Naaz: मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली में रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव लौहड्डा में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने यूट्यूब सिंगर फरमानी नाज को सराहा। टिकैत ने कहा कि कलाकार की कला को धर्म या व्यक्ति विशेष से जोड़कर नहीं देखना चाहिए, बल्कि उसकी कला की सराहना करनी चाहिए। यूट्यूब सिंगर फरमानी नाज कलाकार है, उसने अपने गांव का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


राकेश टिकैत ने कहा कि कलाकारों ने विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन किया है। फरमानी नाज की आवाज भी बहुत दूर तक जाएगी। उन्होंने फरमानी नाज को यूनियन की ओर से कुछ नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर भाई फरमान, बहन इरफाना, आसिफा, आरिफ, उनकी मां फातिमा आदि से भी मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Commonwealth games 2022: देश के लिए दो पदक जीतने वाली रूपल चौधरी का जोरदार स्वागत, ये हैं उपलब्धियां
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांव के लोग अपने बच्चों को शिक्षित करें। वह भी शिक्षा पाकर अपने परिवार समाज और देश का नाम रोशन करेंगे। बच्चों को संस्कारित शिक्षा दिए जाने का भी आह्वान किया। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष कपिल सोम, राहुल अहलावत, अशोक घटायन्, गौरव पंडित, प्रवेंद्र ढाका, खड़क सिंह, सचिन, सुमित, प्रभात सैनी, प्रमोद सिरोही, सुधीर राठी, राजकुमार प्रधान, नितिन चैधरी, जुल्फकार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed