फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Arrested for taking drug dealer into custody

दवा कारोबारी को हिरासत में लेने पर बखेड़ा

Sun, 08 Dec 2019 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Arrested for taking drug dealer into custody
करनाल पुलिस की कार्यवाही के विरोध में बंद पडा दवाईयों का जिला परिषद मार्किट। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। करनाल से आई एंटी नारकॉटिक्स विभाग की टीम ने जिला परिषद मार्केट में दबिश देकर एक दवा कारोबारी को प्रतिबंधित दवाएं बिक्री करने के आरोप में हिरासत में ले लिया। इसके विरोध में दवा विक्रेताओं ने मार्केट के गेट बंद कर जमकर हंगामा किया। बाद में पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे अफसरों ने कारोबारियों की करनाल पुलिस से वार्ता कराकर शांत किया।
विज्ञापन

हरियाणा प्रांत के करनाल जनपद के नारकॉटिक्स विभाग की टीम एसआई सुभाष चंद्र के नेतृत्व में करनाल के रामनगर दरबारा कॉलोनी, असाद निवासी आरोपी रमन गर्ग को साथ लेकर रविवार सुबह 10.30 बजे सिविल लाइंस थाने पहुंची। थाने पर आमद कराने के बाद टीम ने स्थानीय पुलिसकर्मियों के साथ जिला परिषद मार्केट स्थित संदीप मेडिकल एजेंसी पर दबिश दी और रमन गर्ग की निशानदेही पर एजेंसी संचालक राकेश गुप्ता को हिरासत में ले लिया। हरियाणा पुलिस आरोपी को लेकर करनाल रवाना हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही जिला परिषद के दुकानदार एकत्र हो गए और दुकानें बंद करते हुए मार्केट के मुख्य गेट भी बंद कर दिए। दवा कारोबारियों ने पुलिस विरोधी नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दवा विक्रेताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन हंगामा जारी रहने पर अफसरों को सूचना दी गई। इस पर सीओ नई मंडी हरीश भदौरिया पुलिस बल के साथ मार्केट पहुंचे और दवा कारोबारियों से वार्ता की। कारोबारियों ने हरियाणा पुलिस पर दवा व्यापारी राकेश गुप्ता को बिना वारंट छापा मारकर हिरासत में लेने का आरोप लगाया। सीओ ने नारकॉटिक्स विभाग हरियाणा के एसआई सुभाष चंद्र से फोन पर दवा कारोबारियों की वार्ता कराने के साथ ही उनके द्वारा भेजी गई एफआईआर की कॉपी भी दिखाई। एसआई सुभाष चंद्र ने बताया कि टीम ने रमन गर्ग को गिरफ्तार किया था, जिसने अपने बयान में नई दिल्ली के करोलबाग और जिला परिषद में संदीप मेडिकल एजेंसी से प्रतिबंधित दवाएं खरीदने की बात कही है। उसी की निशानदेही पर राकेश गुप्ता को हिरासत में लिया गया है। इसके बाद दवा कारोबारी शांत हुए और मार्केट की दुकानें खोली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा ........
सीओ नई मंडी हरीश भदौरिया का कहना है कि करनाल से आई नारकॉटिक्स विभाग की टीम ने प्रतिबंधित दवाओं की खरीद-फरोख्त करने के मामले में दवा कारोबारी को हिरासत में लिया था। हंगामा कर रहे दवा कारोबारियों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया गया था।

जिला परिषद मार्किट  में पुलिस से उलझते दवा व्यापारी।

जिला परिषद मार्किट में पुलिस से उलझते दवा व्यापारी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed