फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Arrangements will be made for 50 thousand farmers to live in Gurudwaras

गुरुद्वारों में होगी 50 हजार किसानों के रहने की व्यवस्था

Sun, 29 Aug 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Arrangements will be made for 50 thousand farmers to live in Gurudwaras
रोडवेज स्थित गुरुद्वारा में किसान पंचायत के संबध में बैठक करते सिख समाज के लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गुरुद्वारों में होगी 50 हजार किसानों के रहने की व्यवस्था
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। किसान महापंचायत को लेकर श्री गुरु सिंह सिंह सभा की बैठक में पांच सितंबर की महापंचायत की तैयारी पर चर्चा की गई। श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार गुरचरण सिंह बराड़ ने आए हुए सभी किसान भाइयों को आश्वासन दिया कि चार व पांच तारीख को किसी भी प्रकार की कमी महसूस नहीं होने दी जाएगी। 50 हजार किसानों के रहने और खाने की व्यवस्था की जाएगी।

जिले के आसपास खादर क्षेत्रों से संगतों ने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रोडवेज में भाग लिया। बैठक में श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार गुरचरण सिंह बराड़ ने कहा कि महापंचायत के लिए हर चीज का इंतजाम सुचारु रूप से किया जाएगा। क्योंकि गुरु घर की मर्यादा है कि जो कोई भी गुरु घर में आता है, उसको रहने की व्यवस्था, लंगर की व्यवस्था हर प्रकार की व्यवस्था दी जाती है। उसी के मद्देनजर आए हुए सभी किसान भाइयों का चार व पांच तारीख को बहुत अच्छे ढंग से स्वागत व उनके रहने खाने पीने की व्यवस्था श्री गुरु सिंह सभा मुजफ्फरनगर द्वारा की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार गुरचरण सिंह बराड़, सेक्रेटरी सरदार देवेंद्र सिंह नागपाल, सरदार हरजीत सिंह, सरदार वजीर सिंह राजा, सरदार हरप्रीत सिंह सन्नी, सरदार सतनाम सिंह हंसपाल, सरदार सतपाल सिंह मान, सरदार त्रिलोचन सिंह मान, सरदार कुलवंत सिंह, सरदार देवेंद्र सिंह खालसा पुरकाजी, सरदार चमकौर सिंह जोली, सरदार जसवीर सिंह जोली, सरदार परमजीत सिंह रामराज, सरदार मेजर सिंह रामराज, बाबाजी भूरीवाले देवल, धर्मेंद्र मलिक भाकियू, सरदार हरनेक सिंह देवल, सरदार बग्गा, सरदार चरणजीत सिंह, सरदार सुखजिंदर सिंह गिल, सरदार कुलदीप सिंह, सरदार चरणजीत सिंह, सरदार गगन चावला, सरदार अवतार सिंह, सरदार सुरजीत सिंह, सरदार सुंदर सिंह सेवादार, सरदार रघुवीर सिंह सेवादार, सरदार नरेंद्र सिंह सेवादार, सरदार संजय सिंह सेवादार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed