फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Army officers have stopped Agniveer recruitment exam due to rain in Muzaffarnagar

बारिश बनी आफत: सेना अधिकारियों का बड़ा फैसला, शामली के अभ्यर्थियों की रोक दी भर्ती परीक्षा, जानें- नई तारीख

Fri, 23 Sep 2022 11:02 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 23 Sep 2022 11:02 AM IST
सार

पश्चिमी यूपी में लगातार हो रही बारिश आफत बन गई है। वहीं बारिश की वजह से अग्निवीर भर्ती परीक्षा रोक दी गई है। अब यह भर्ती 11 अक्तूबर को होगी।

विज्ञापन
Army officers have stopped Agniveer recruitment exam due to rain in Muzaffarnagar
सेना अग्निवीर भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश के कारण शामली जिले की तीनों तहसीलों की अग्निवीर भर्ती परीक्षा शुक्रवार को रोक दी गई। अब यह भर्ती 11 अक्तूबर को कराई जाएगी। खराब मौसम को देखते हुए सेना के अधिकारियों ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवाओं को देर रात प्रवेश दिया गया था, लेकिन रात में और सुबह बारिश नहीं रुकने के कारण भर्ती प्रक्रिया रोकनी पड़ी।
विज्ञापन


अग्निवीर बोले, मौसम खराब है ट्रैक पर डलवा दीजिए रेत
इससे पहले अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने पहुंचे रामपुर के युवाओं ने कहा था कि मौसम खराब है। ट्रैक और मैदान पर रेत का पर्याप्त इंतजाम किया जाना चाहिए। ट्रैक गीला होने से दौड़ में मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को शारीरिक परीक्षा देकर लौटे रामपुर के ओमवीर ने कहा कि मुजफ्फरनगर में अभ्यर्थियों के लिए रहने-खाने का अच्छा इंतजाम किया गया है। लेकिन मौसम के कारण मुश्किलें हो रही है। सेना के अधिकारी ट्रैक सुखाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। ट्रैक और मैदान पर रेत अगर डाल दिया जाए तो कीचड़ से छुटकारा मिल सकता है। रामपुर के ही मोनू ने कहा कि अच्छा इंतजाम किया गया है। थोड़ी बहुत परेशानी सिर्फ मौसम को लेकर आ रही है। सुबह जब बारिश हुई तो युवाओं को टीन शेड में बिठाया गया था। ट्रैक सुखाने के लिए प्रशासन को रेत का इंतजाम करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: भावुक तस्वीरें: मनचलों की करतूत से उजड़ गई दुनिया, छह महीने पहले हुई थी पूजा की शादी, पति का रो-रोकर बुरा हाल

आज दौड़ते शामली के युवा
अग्निवीर भर्ती रैली में शुक्रवार यानी आज शामली के युवा दौड़ते लेकिन सेना अधिकारियों ने भर्ती को रोक दिया है। हालांकि गुरुवार शाम से ही युवाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। अभ्यर्थियों को वेदांता फार्म हाउस में ठहराया गया था। 

टिकैत ने अभ्यर्थियों को खिलाया भोजन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने सेना की भर्ती में शामिल होने आए अभ्यर्थियों को भोजन खिलाया। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत गुरुवार दोपहर के समय महावीर चौक स्थित कार्यालय पहुंचे और यहां युवाओं को भोजन कराया गया। रालोद कार्यालय, रोडवेज स्टैंड के पास गुरुद्वारे में भी भोजन की व्यवस्था की गई।

यह भी पढ़ें: Murder: 25 साल खातिरदारी की हमने और जमीन बुआ को.., ये कैसे होने देता, चाचा की हत्या की कहानी भतीजे की जुबान

अभ्यर्थियों की मदद के लिए बढ़ रहे हाथ
सेना भर्ती में शामिल होने आ रहे अभ्यर्थियों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए जा रहे हैं। सामाजिक और राजनीतिक संगठन युवाओं के लिए भोजन का इंतजाम भी कर रहे हैं। इसके अलावा ठहरने की व्यवस्था भी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed