फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Arms of 106 license holders suspended in the district

जिले में 106 लाइसेंस धारकों के शस्त्र निलंबित

Thu, 04 Mar 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Arms of 106 license holders suspended in the district
जिले में 106 लाइसेंस धारकों के शस्त्र निलंबित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शस्त्र लाइसेंस धारक अब एक साथ तीन-तीन लाइसेंस नहीं रख पाएंगे। शासन के आदेश पर जनपद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन शस्त्र रखने वाले 106 लाइसेंस धारकों को चिह्नित करते हुए उनके लाइसेंस निलंबित कराए हैं। वहीं, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर अब तक जिले में 1,943 शस्त्र लाइसेंस थानों में जमा कराए जा चुके हैं, जबकि अन्य को भी इसके निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

जनपद में कुल 16,941 शस्त्र लाइसेंस धारक हैं, जिन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से या पद-प्रतिष्ठा के अनुरूप शस्त्र लाइसेंस लिए हुए हैं। वहीं, इनमें ऐसे भी लोग शामिल हैं, जिनके पास एक साथ दो-दो या फिर तीन शस्त्र लाइसेंस हैं। हाल ही में शासन ने सरकुलर जारी कर एक साथ तीन शस्त्र रखने पर प्रतिबंध लगाते हुए ऐसे लोगों का तीसरा लाइसेंस निलंबित कर उनके शस्त्र थानों में जमा कराए जाने के निर्देश दिए थे। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि इस अभियान के दौरान अब तक जिले में 106 लोग चिह्नित किए गए हैं, जिनके पास दो से अधिक यानि तीन शस्त्र लाइसेंस थे। इनके तीसरे लाइसेंस को डीएम से निलंबित कराते हुए उनके शस्त्रों को संबंधित थानों में जमा करा लिया गया है। वहीं, आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिले के सभी शस्त्र लाइसेंस धारकों को अपने शस्त्रों को अविलंब संबंधित थानों में जमा कराए जाने के भी निर्देश दे दिए गए हैं। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि जनपद में इस अभियान के तहत अब तक 1,943 शस्त्र लाइसेंस संबंधित थानों में जमा कराए जा चुके हैं, जबकि अन्य सभी लाइसेंस धारकों को भी इससे संबंधित निर्देश दिए जा चुके हैं। एसएसपी ने बताया कि अभियान के दौरान केवल उन्हीं लोगों को शस्त्र थाने में जमा कराने से छूट मिलेगी, जिनकी जांच में संबंधित सीओ उनके लिए लाइसेंसी शस्त्र रखना जरूरी समझेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed